आपके सितारे: शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 का राशिफल
02 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- उत्साह से भरपूर रहने का योग है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। पिता तथा पितृ पक्ष से लाभ मिलेगा। व्यापार में भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। मित्रों व सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शौक-मौज के अवसर प्राप्त होंगे। पुण्य लाभ अर्जित होगा।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक – 7
वृषभ :- पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में दिन संतोषजनक रहेगा। दोनों स्थानों पर आवश्यक चर्चाओं में व्यस्तता रहेगी। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। मित्रों से आनंददायक मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में योगदान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव दूर होगा। यात्रा का योग बनेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4
मिथुन :- शारीरिक थकान और मानसिक चिंता का अनुभव होगा। क्रोध की अधिकता से विवाद की संभावना है। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। व्यापार व नौकरी में साझेदार या अधिकारी से सार्थक चर्चा होगी। आर्थिक लाभ से निवेश संबंधी विचार बनेंगे।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3
कर्क :- मन कार्यस्थल में कम लगेगा। अधिकतर समय विश्राम की इच्छा रहेगी। क्रोध के कारण विवाद संभव है, किंतु दोपहर बाद शारीरिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार व नौकरी में साझेदार या अधिकारी से सार्थक चर्चा संभव है। आय स्थिर रहेगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- पारिवारिक व व्यावसायिक क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। आवश्यक चर्चाओं में समय व्यतीत होगा। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी, पर दोपहर बाद सुधार होगा। प्रिय मित्र से भेंट आनंद देगी। प्रवास या पर्यटन का योग बनेगा। सामाजिक कार्यों में सहभाग की इच्छा पूर्ण होगी।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 9
कन्या :- किसी विषय पर गहन चिंतन रहेगा। ज्योतिष व अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी। सोच-समझकर वाणी प्रयोग करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। दोपहर बाद यात्रा संभव है। धार्मिक व मांगलिक आयोजनों में सहभाग मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बड़े निवेश से बचना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 8
तुला :- दिन की शुरुआत आनंद से होगी। दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक लाभ हेतु बैठक या चर्चा संभव है। यात्रा की संभावना है। वाणी पर संयम आवश्यक है। गुप्त शत्रुओं से सतर्कता रखें। नए कार्य की शुरुआत टालना उचित रहेगा। कार्यस्थल पर एकाग्रता से कार्य पूर्ण होगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1
वृश्चिक :- बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। व्यवहार मधुर बना रहेगा। अल्प प्रवास संभव है। धन संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल है। दोपहर बाद मित्रों व संबंधियों के साथ यात्रा या आयोजन हो सकता है। बाहर खान-पान का आनंद मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। परिवार संग दिन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- नौकरीपेशा जातकों के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। सहकर्मी व नौकर सहयोगी बनेंगे। कार्य में सफलता और यश प्राप्त होगा। विरोधी व गुप्त शत्रु निष्फल रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। पारिवारिक आवश्यकताओं पर खर्च होगा। गृह-सज्जा पर भी धन व्यय संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9
मकर :- मानसिक भय और उलझन बनी रह सकती है, जिससे निर्णय लेने में कठिनाई होगी। महत्वपूर्ण कार्य आरंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। कार्यस्थल पर अनावश्यक दबाव रहेगा। अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा संभव है। पेट संबंधी कष्ट हो सकता है। यात्रा टालना उचित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मन को प्रसन्न करेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुंभ :- भावुकता अधिक रहेगी। किसी अज्ञात भय का अनुभव हो सकता है। आर्थिक योजनाएं सुव्यवस्थित बनेंगी। माता से लाभ प्राप्त होगा। महिलाएं वस्त्र, आभूषण व सौंदर्य सामग्री पर व्यय करेंगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वभाव में कठोरता आ सकती है, सार्वजनिक प्रतिष्ठा की रक्षा हेतु सतर्कता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – स्लेटी, भाग्यशाली अंक – 1
मीन :- कार्यों में सफलता और महत्वपूर्ण निर्णय के लिए अनुकूल दिन है। विचारों में स्थिरता रहेगी। कार्यस्थल पर अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। कलाकार अपनी प्रतिभा प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे और सराहना प्राप्त होगी। दांपत्य संबंध अधिक सुदृढ़ होंगे। मित्रों के साथ भ्रमण का योग बनेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-03 जनवरी 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः पौष मास, शुक्ल पक्ष।
तिथिः पूर्णिमा अपराह्न 03:32 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।
चंद्र राशिः मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः आर्द्रा नक्षत्र सायं 05:27 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
योगः ब्रह्म योग प्रातः 09:05 बजे तक, उपरांत इंद्र योग, कल प्रातः 05:16 बजे तक, तत्पश्चात वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:02 बजे से मध्याह्न 12:44 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:38 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः शाकम्भरी पूर्णिमा, पौष पूर्णिमा व्रत, पौष पूर्णिमा, अरुद्र दर्शन।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।