आपके सितारेः मंगलवार, 06 जनवरी 2026 का राशिफल

06 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 5, 2026 - 22:12
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 06 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
कार्यक्षेत्र में नई ताजगी और ऊर्जा का अनुभव होगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र के कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए अधिक प्रयास करने होंगे। वैवाहिक जीवन में सुख-साधन प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
कारोबार में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। विपरीत लिंगी सहकर्मियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य भी शुरू हो सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन संभव है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :-
कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सहकर्मियों और सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :-
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बुद्धि और चतुराई से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :-
कार्य का दबाव अधिक रहेगा। संयम और प्रबंधन क्षमता से काम लेना होगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ेगा और कुछ लेनदेन चुकाने पड़ सकते हैं। किसी पर अधिक भरोसा नुकसान दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। बनाई गई कार्ययोजना सफल होगी। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
कार्य का दबाव अधिक रहेगा, फिर भी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों और पड़ोसियों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :-
खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। नौकरी में काम का दबाव थकान और मानसिक तनाव दे सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा, तालमेल बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :-
कार्यक्षेत्र में भाग्य कई स्रोतों से लाभ दिलाएगा। प्रभाव बना रहेगा और नए अवसर मिलेंगे। नए संपर्क भी स्थापित होंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण योजना की सफलता से प्रसन्नता होगी। महिला जातकों को सास-ससुर का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :-
पिता और पैतृक पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। तकनीकी क्षमता का भी लाभ मिलेगा। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग व प्रोत्साहन मिलेगा। कोई अटका अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। बिजनेस में अच्छा लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :-
अटके हुए लेनदेन निपटाने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से खुशी प्राप्त होगी। तकनीकी ज्ञान से लाभ होगा। कोई सोचा हुआ कार्य पूरा हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :-
मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ी चाहत पूर्ण हो सकती है। नया कार्य शुरू होने के योग हैं। शिक्षा से जुड़े जातकों को कामयाबी मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-07 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह/पक्षः माघ मास – कृष्ण पक्ष।

तिथिः पंचमी, कल प्रातः 06:33 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशिः सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः मघा नक्षत्र, पूर्वाह्न 11:56 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः आयुष्यमान, शाम 06:34 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:41 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः चल रहे हैं।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor