आपके सितारेः गुरुवार, 08 जनवरी 2026 का राशिफल

08 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 7, 2026 - 22:52
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 08 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
राशि में विराजमान चंद्रमा लाभ और सुख दिलाएंगे। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम सुचारू रूप से चलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेने का योग है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :-
भाग्य का साथ मिलने से मेहनत का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने के संयोग बनेंगे। बिजनेस में लाभ होगा। गिफ्ट आइटम और फैशन से संबंधित कारोबार करने वालों की कमाई में वृद्धि होगी। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :-
राशि स्वामी बुध का सूर्य से संयोग लाभ दिलाएगा। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। बिजनेस में कमाई बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :-
नौकरी में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। बिजनेस में भी कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कलात्मक क्षमता का लाभ प्राप्त होगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। माता की ओर से लाभ होगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :-
दोस्तों के साथ पार्टी और मौज-मस्ती के योग हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव व सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी होगी। पिता की ओर से लाभ और सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :-
नौकरी में विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। तकनीकी और विदेशी क्षेत्र से जुड़े कामों में भी सफलता के योग हैं। कोई मित्र या संबंधी सहायता कर सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला :-
कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने का योग है। संतान की सेहत से संबंधित चिंता का समाधान होगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :-
साहसिक निर्णय लेकर लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। लोहा और तांबा से संबंधित कार्यों में फायदा होगा। किसी मित्र या सगे संबंधी की मदद मिलेगी। होटल से जुड़े कारोबार में भी लाभ के योग हैं। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बीतेगा। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु :-
कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। सहकर्मियों और अधिकारियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर :-
किसी मित्र की मदद से लाभ होगा। नौकरी में दिन सुचारू रूप से बीतेगा। निवेश के मामलों में सतर्कता आवश्यक है, अल्प अवधि के निवेश में नुकसान की संभावना है। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई की मदद से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :-
जल्दबाजी में जोखिम वाले कार्यों से बचना उचित रहेगा। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। विदेशी स्रोत से लाभ के योग हैं। दूसरों की बातों में आकर निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। मनपसंद खान-पान का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन :-
किसी शुभ एवं मांगलिक कार्य में भागीदारी होगी। दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च होगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार-व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। संयम बनाए रखना आवश्यक है, लोगों पर अधिक विश्वास मान-सम्मान की हानि करा सकता है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-09 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास – कृष्ण पक्ष।

तिथिः सप्तमी, कल प्रातः 08:23 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।

चंद्र राशिः कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, अपराह्न 01:40 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।

योगः शोभन, शाम 04:56 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:02 बजे से मध्याह्न 12:45 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:09 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:43 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः प्रातः 07:05 बजे से शाम 07:39 बजे तक।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor