आपके सितारेः रविवार, 11 जनवरी 2026 का राशिफल

11 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 10, 2026 - 23:16
 0
आपके सितारेः रविवार, 11 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कोई लाभदायक अवसर हाथ लगेगा। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। भावुकता पर नियंत्रण आवश्यक है, अन्यथा उदारता का अनुचित लाभ उठाया जा सकता है। खर्चों पर संयम जरूरी है। अस्वस्थ चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :-
आर्थिक मामलों में बनाई गई योजना से लाभ मिलेगा तथा खरीदारी का योग है। किसी पूर्व परिचित से भेंट संभव है। कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वाहन व यात्रा पर खर्च संभव है। प्रेम संबंधों में नोकझोंक की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :-
कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से होगा। कार्य के साथ कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। अतिउत्साह से बचाव आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :-
पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्र या सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में फंसा धन वापस मिलने की संभावना है। बड़ी डील मिलने के संकेत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :-
मन किसी विषय को लेकर उलझन में रह सकता है। आर्थिक निर्णयों में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :-
व्यवसाय में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। बुद्धि और कार्यकुशलता से हर परिस्थिति को संभालने में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। अप्रत्याशित आय के अवसर बन सकते हैं। नौकरी में वाणी और व्यवहार से अधिकारियों व सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला :-
एक से अधिक स्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूल वातावरण रहेगा और सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। मित्रों और निकट संबंधियों से भेंट होगी। रुचिकर भोजन और शौक पूरे होने के योग हैं। रोजगार के मामलों में समय अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :-
मित्र या सहकर्मी की सहायता से लंबित कार्य पूरे होंगे। किसी सगे संबंधी से भेंट का संयोग है। बच्चों के साथ आनंददायक समय बीतेगा। प्रेम जीवन में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूरी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु :-
नौकरी में कार्य सुचारू रूप से चलेगा, किंतु अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मानसिक तनाव संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, कफ संबंधी समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन का उत्तरार्ध खर्चीला रहेगा। पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3

मकर :-
पिता और वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कोई अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। भूमि या भवन क्रय के प्रयास सफल होंगे। विदेशी स्रोतों से लाभ संभव है। पड़ोसियों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :-
दिन संयमित ढंग से व्यतीत करना हितकर रहेगा। अतिउत्साह में लिया गया निर्णय हानि पहुंचा सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक समस्या का समाधान संभव है। नौकरी में किसी सहकर्मी के व्यवहार से तनाव मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन :-
पसंदीदा कार्य करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। निकट सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से प्रसन्नता और सरप्राइज संभव है। घर पर मित्र के आगमन से चहल-पहल रहेगी तथा खर्च भी बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-12 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: माघ मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: नवमी मध्याह्न 12:42 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।

चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र रात्रि 09:05 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।

योगः धृति शाम 06:12 बजे तक, उपरांत शूल योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:05 बजे से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 07:09 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:45 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः अर्द्धरात्रि 01:59 बजे से कल अपराह्न 03:17 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor