आपके सितारेः शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 का राशिफल

16 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 15, 2026 - 23:07
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, कुछ नया कार्य आरंभ हो सकता है। सरकारी क्षेत्र के मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं। वाहन या घर के लिए ऋण के प्रयास सफल हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान–सम्मान की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग– चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक– 7

वृषभ :-
नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। घर–परिवार में मान–सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांटिक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक– 4

मिथुन :-
बुद्धि और व्यावहारिकता से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजनाओं से फायदा होगा। नौकरी में सम्मान बना रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में कुछ परेशानी संभव है। आर्थिक मामलों में अचानक खर्च सामने आ सकता है।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक– 3

कर्क :-
कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के संयोग बनेंगे। वरिष्ठों एवं सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में लाभ संभव है। शिक्षण कार्य से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग– भूरा, भाग्यशाली अंक– 2

सिंह :-
कार्यक्षेत्र में अपने काम तक सीमित रहना हितकर रहेगा। सरकारी मामलों में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। चतुर बुद्धि और कूटनीति से उलझे कार्य सुलझेंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ का अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग– नारंगी, भाग्यशाली अंक– 9

कन्या :-
शेयर–सट्टा से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है, अपच और पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। बाहरी खानपान से बचाव करें। घर–परिवार में पिता एवं चाचा से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से खुशी प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग– गेरुआ, भाग्यशाली अंक– 8

तुला :-
एक से अधिक स्रोतों से लाभ के योग हैं। नौकरी में कार्य सुचारू रूप से चलेगा। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। सुख–साधनों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए आय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। नया कार्य आरंभ करने का अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग– सफेद, भाग्यशाली अंक– 1

वृश्चिक :-
कामकाज में संयम आवश्यक रहेगा। नौकरी में व्यस्तता बनी रहेगी। आर्थिक लेन–देन में व्यवहारिकता और सतर्कता जरूरी है। साहसिक निर्णय से लाभ मिल सकता है। माता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग– बैंगनी, भाग्यशाली अंक– 6

धनु :-
कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। जरूरतमंद की सहायता का अवसर मिलेगा। घर की साज–सज्जा पर खर्च संभव है। उधार दिया धन वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग– हल्का पीला, भाग्यशाली अंक– 9

मकर :-
ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। राशि में विराजमान सूर्य सरकारी कार्यों में सफलता दिलाएंगे। नौकरी में मनपसंद कार्य मिल सकता है। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नया कार्य या कारोबार शुरू करने की योजना बनेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग– मटमैला, भाग्यशाली अंक– 8

कुम्भ :-
राजनीति से जुड़े जातकों को पद और सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रयासों का लाभ मिलेगा। करियर में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है, वातजनित कष्ट संभव है। घुटनों और पैरों में परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग– सिलेटी, भाग्यशाली अंक– 1

मीन :-
करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। अधिकारी और वरिष्ठजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी एवं कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग– बादामी, भाग्यशाली अंक– 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः  9893118788

Top of Form

-17 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: माघ मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: चतुर्दशी अर्द्धरात्रि 12:03 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या रहेगी।

चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र प्रातः 08:12 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः व्याघात रात्रि 09:18 बजे तक, उपरांत हर्षण योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:07 बजे से 12:50 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:49 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: प्रातः 08:12 बजे समाप्त।

भद्राः आज प्रातः 11:15 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor