आपके सितारेः शनिवार, 17 जनवरी 2026 का राशिफल

17 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 16, 2026 - 23:10
 0
आपके सितारेः शनिवार, 17 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख व सहयोग बना रहेगा। मनोबल ऊँचा रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक वातावरण रहेगा। सेहत के मामले में स्थिति अनुकूल रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
बिजनेस में उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। रेडीमेड वस्त्रों और श्रृंगार सामग्री से जुड़े कारोबार में कमाई बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :-
रुचि धर्म और अध्यात्म में रहेगी। कार्यक्षेत्र में कार्य समय से पूर्ण होंगे। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति के योग हैं। सरकारी कार्यों में प्रयास सफल होंगे। घर-परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :-
सुख-साधनों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का वरदहस्त प्राप्त होगा। शौक और मनोरंजन पर धन खर्च होगा। वैवाहिक जीवन में क्रोध और वाणी पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा, अन्यथा कहा-सुनी संभव है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। गूढ़ विद्याओं के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर-परिवार में माता का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष से व्यवहार में संयम रखें। उदर रोग से पीड़ित जातकों की सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :-
बैंक से लोन संबंधी प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अकाउंट और शिक्षण से जुड़े कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। घर-परिवार में स्नेह और सहयोग बना रहेगा। पिता और चाचा से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
जोखिम वाले कार्य और निवेश से दूरी रखना हितकर रहेगा। महिला सहकर्मियों से वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यभार बढ़ा रहेगा। किसी सहयोगी की गलती के कारण परेशानी हो सकती है। बिजनेस में लागत के अनुसार धन निकालने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :-
साहसिक निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी अनुकूल संबंध रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

धनु :-
वाहन सुख का संयोग बना हुआ है। दीर्घकालीन निवेश योजनाओं से लाभ मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार में धर्म-कर्म का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। सगे-संबंधियों के बीच छवि बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :-
कार्ययोजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति और सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में विपरीतलिंगी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बिजली उपकरण और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ संभव है। घर-परिवार में जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ :-
अधिकारियों के व्यवहार से निराशा हो सकती है, लेकिन सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना आवश्यक रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू कारणों से अप्रत्याशित खर्च संभव हैं। कानूनी मामलों में सतर्कता जरूरी रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1

मीन :-
अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। किराना और बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों से भी सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः  9893118788

Top of Form

-18 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास, कृष्ण पक्ष।

तिथिः अमावस्या अर्द्धरात्रि 01:21 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।

चंद्र राशिः शाम 04:41 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 10:14 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः हर्षण रात्रि 09:11 बजे तक, उपरांत वज्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:07 बजे से 12:50 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:50 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः थाई अमावस्या, मौनी अमावस्या, माघ व देवपितृ अमावस्या।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor