आपके सितारेः रविवार, 18 जनवरी 2026 का राशिफल

18 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 17, 2026 - 23:06
 0
आपके सितारेः रविवार, 18 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :- कारोबार में अपेक्षा से बढ़कर लाभ प्राप्त होने के योग हैं। साढ़ेसाती का प्रभाव रहने के बावजूद ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है, जिससे अनेक क्षेत्रों में लाभ संभव है। सरकारी योजनाओं से फायदा मिल सकता है। नौकरी में समय अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- वाणी में सौम्यता और मधुरता बनी रहेगी, जिससे व्यवसाय में लाभ होगा। रचनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ संभव है। उपहार और वस्त्र की प्राप्ति के योग हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में योजनाओं से लाभ होगा। व्यवसाय में कमाई अच्छी रहेगी। विशेष रूप से तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में बच्चों के साथ तालमेल बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ संभव है। कारोबार में तेजी से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- विरोधी और शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य कमाई के अवसर प्रदान करेगा, सतर्कता आवश्यक है। प्रॉपर्टी और गृह निर्माण से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। अकाउंट और इंश्योरेंस से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- लंबे समय से चली आ रही उलझन सुलझ सकती है। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। किसी महिला सहकर्मी से सहयोग मिलेगा। बड़ी इच्छा पूरी होने के योग हैं। आर्थिक योजनाओं से लाभ और फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रहने से कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। वस्त्र और श्रृंगार से जुड़े कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा। वाणी और व्यवहार कुशलता वाले क्षेत्रों में भाग्य साथ देगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- नौकरी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेशी क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। गृहनिर्माण सामग्री, केमिकल और चिकित्सा क्षेत्र में सफलता के योग हैं। उत्साहपूर्ण व्यवहार से कठिन कार्य भी पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- भावुकता पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। नौकरी में समय अनुकूल रहेगा। सहयोगियों की मदद से कार्य कुशलता से पूरे होंगे। लाभदायक अवसर मिल सकता है। खरीदारी के योग हैं। शिक्षा और शिक्षण क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- भाग्य आर्थिक लाभ दिलाने में सहायक रहेगा। अटके कार्य पूरे होने के योग हैं। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नया कार्य शुरू किया जा सकता है। वाहन खरीद या प्रॉपर्टी निवेश में लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- खर्च में वृद्धि से बजट प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उलझन की स्थिति बनी रह सकती है। योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना आवश्यक रहेगा। विदेशी क्षेत्रों से जुड़े कार्यों में लाभदायक अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- अधिक परिश्रम की स्थिति रहेगी, लेकिन मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। अच्छा अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राशि से ग्यारहवें भाव में चार ग्रहों का योग कमाई में वृद्धि का संकेत दे रहा है। सुख-सुविधा के साधन प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-19 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास, शुक्ल पक्ष।

तिथिः प्रतिपदा अर्द्धरात्रि 02:14 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशिः मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 11:52 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।

योगः वज्र योग रात्रि 08:45 बजे तक, उपरांत सिद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:07 बजे से 12:50 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:51 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः माघ गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor