आपके सितारेः मंगलवार, 20 जनवरी 2026 का राशिफल

20 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 19, 2026 - 23:26
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 20 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-
बिजनेस में लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे, जमा धन में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र में कोई अटका काम है तो प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पिता से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
भाग्य के सहयोग से कठिन कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं और कमाई में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :-
कार्यक्षेत्र में उलझन और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए सतर्कता आवश्यक रहेगी। दिन के पहले भाग में अधिक व्यस्तता मानसिक दबाव बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :-
भावुकता पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, अन्यथा लोग इसका लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी भरोसा जताएंगे और प्रोत्साहन मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :-
बैंकिंग से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन दिन खर्चीला रहेगा। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा और अधिकारी कार्य पर नजर रखेंगे। सजगता जरूरी होगी। नया कार्यभार मिलने के संकेत हैं, नौकरी में बदलाव का विचार मन में आ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के कार्य सफल होंगे। दिन रोमांचक रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में तालमेल बना रहेगा। मित्र या सगे संबंधी से भेंट संभव है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। नया काम या कारोबार शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। निकट संबंधी से सहयोग मिलेगा। सोचा हुआ कार्य पूरा होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :-
आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा। अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिल सकता है। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटका कार्य पूरा होगा। दोपहर के बाद नया कार्यभार तनाव दे सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :-
पूर्व अनुभव और ज्ञान का लाभ मिलेगा। अचानक किसी पुराने परिचित या मित्र से भेंट हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :-
कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। बुद्धि और कार्यकुशलता से करियर में तरक्की होगी। चतुराई और वाणी कुशलता से परिस्थितियों को संभालने में सफलता मिलेगी। सूर्य और बुध की युति से सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :-
मानसिक उलझन बनी रह सकती है, लेकिन संयम और समझदारी से स्थिति संभाली जा सकेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं, साथ ही कुछ अनचाहे खर्च भी रहेंगे। कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में उतावलापन नुकसानदेह हो सकता है। पिता और पैतृक पक्ष से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :-
परिश्रम की अपेक्षा भाग्य अधिक लाभ देगा। राशि से ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर अनुकूल रहेगा। कला और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का फायदा होगा। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-21 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास – शुक्ल पक्ष।

तिथिः तृतीया अर्द्धरात्रि 02:47 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।

चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र अपराह्न 01:58 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

योगः व्यतिपात शाम 06:58 बजे तक, उपरांत वरियान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:08 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:52 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः कोई नहीं है।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहा है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor