आपके सितारेः सोमवार, 26 जनवरी 2026 का राशिफल

26 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 25, 2026 - 22:54
 0
आपके सितारेः सोमवार, 26 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :-

दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। योजनाओं में कुछ बदलाव भी होंगे, जिसका अच्छा खासा फायदा मिलेगा। रहन-सहन के स्तर में बदलाव लाने के लिए खर्चा भी अधिक होगा। परिवार के सदस्य काम को लेकर कोई सलाह दें, तो उस पर अमल अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :-

धन का लेनदेन बहुत ही सोच-विचारकर करने की आवश्यकता रहेगी। कोई काम यदि लंबे समय से लंबित पड़ा था, तो उसे पूरा करने के लिए समय निकलेगा। अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिल सकता है और बॉस प्रमोशन की बात आगे बढ़ा सकते हैं। संतान की संगति पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :-

दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो बिजनेस के लिए बेहतर रहेंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोग किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे न बढ़ें। किसी दूसरी नौकरी का बुलावा आ सकता है, पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :-

दिन धन से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के लिए किसी नये बिजनेस की शुरुआत कराई जा सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-

धन का आगमन होगा, लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना भी अधिक रहेगी। बाहर के खाने से परहेज रखें। दिन बदलावों से भरपूर रहेगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अचानक बनने वाली कुछ स्थितियों के कारण धन खर्च करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में परस्पर स्नेह बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खानपान करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-

निर्णय लेने में जल्दबाजी करने से बचना होगा। गलत निर्णय के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। खर्च में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। कोई अप्रत्याशित लाभ भी संभव है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :-

दिन करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। दोस्तों से कोई सरप्राइज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। बुद्धि रचनात्मक क्षेत्र में बेहतर रहेगी और उसका लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :-

दिन खर्च में वृद्धि भी करेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी से उपहार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा। वाहन सुख मिलने का योग है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :-

पारिवारिक जीवन के मामलों में सुखद समय रहेगा। रुचि धर्म-कर्म में बनी रहेगी। घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। दिन के दूसरे भाग में किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का अवसर मिलेगा। ससुराल के संबंधियों से भी मुलाकात संभव है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :-

भाग्य आर्थिक मामलों में लाभ प्रदान करेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का फायदा मिलेगा। राशि में लाभ का संयोग बना हुआ है। फंसा हुआ धन मिल सकता है। कोई मित्र मदद करेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :-

नौकरी में अधिकारीवर्ग के सहयोग से लाभ हो सकता है। दिन के दूसरे भाग में कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक बनने वाली परिस्थितियों के कारण धन खर्च करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य और यात्रा पर भी खर्च संभव है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :-

बड़े भाई-बहनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूल और सुखद समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में उन्नति का संयोग बन सकता है। घर में सुख-साधनों का आगमन होगा। शिक्षा व प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

-27 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास – शुक्ल पक्ष।

तिथिः नवमी सायं 07:05 बजे तक, तत्पश्चात दशमी रहेगी।

चंद्र राशिः सायं 04:44 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः भरणी नक्षत्र प्रातः 11:08 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल योग कल तड़के 03:13 बजे तक, उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से मध्याह्न 12:53 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:07 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:57 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः मासिक कार्तिगाई।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor