आपके सितारे: शनिवार, 31 जनवरी 2026 का राशिफल
31 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 फरवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में दिन बेहतरीन रहेगा। कार्ययोजना का पूरा लाभ मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर रहेगी तथा आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :-
फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना बनेगी। पैतृक धन-संपत्ति और पिता के सहयोग से लाभ होगा। परिवार और बच्चों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बनी रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11
मिथुन :-
आमदनी में वृद्धि होगी। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता संभव है। लंबे समय से प्रतीक्षित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्रों या अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत के योग हैं। वैवाहिक जीवन रोमांटिक और सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3
कर्क :-
कुछ अप्रत्याशित कार्यभार बढ़ने से मानसिक तनाव रह सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सतर्कता आवश्यक है, अन्यथा बनता काम अटक सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :-
भाग्य आर्थिक लाभ दिलाने में सहायक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी आवश्यक है। जोखिम वाले कार्यों से दूरी रखना हितकर रहेगा। नौकरी में मित्र या सहकर्मी की मदद से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1
कन्या :-
करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है। शिक्षा, शिक्षण, लेखा एवं प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा। भाग्य उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। नौकरी में परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :-
कार्यक्षेत्र में उन्नति के प्रबल योग बनेंगे। अधिकारियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी परिवर्तन की दिशा में सफलता मिल सकती है। पूर्व में किया गया निवेश लाभ देगा। वाणी-कौशल और चतुर बुद्धि से सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
वृश्चिक :-
बिजली उपकरणों से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए योजनाएँ साझा करने से बचें। कुछ अनचाहे खर्च परेशान कर सकते हैं। लाभ के अवसर भी मिलेंगे, परंतु अल्पकालिक निवेश से दूरी बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
धनु :-
कामकाज में तेजी बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग का वरदहस्त प्राप्त होगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए कार्य की शुरुआत संभव होगी। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9
मकर :-
कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना आवश्यक है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। तकनीकी ज्ञान और अधिकारियों के सहयोग से लाभ मिलेगा। राजयोग के कारण स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3
कुम्भ :-
कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटका आवश्यक कार्य पूर्ण हो सकता है। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। नए कार्य की शुरुआत संभव है। विदेशी क्षेत्र से लाभ के संकेत हैं। शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1
मीन :-
नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी और लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। गिफ्ट आइटम एवं गृह निर्माण से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। न्यायालय से संबंधित मामलों में सफलता संभव है। वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक व्यवसाय से भी लाभ के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-01 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः माघ मास – शुक्ल पक्ष।
तिथिः पूर्णिमा, कल तड़के 03:38 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।
चंद्र राशिः कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पुष्य नक्षत्र, रात्रि 11:58 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
योगः प्रीति, प्रातः 10:19 बजे तक, उपरांत आयुष्यमान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:04 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:01 बजे।
राहूकालः सायं 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः थाई पूसम, संत रविदास जयंती, ललिता जयंती, माघ पूर्णिमा व्रत व स्नान, माघ पूर्णिमा, गण्डमूल।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः रात्रि 11:58 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः प्रातः 05:52 बजे से सायं 04:42 बजे तक।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।