आपके सितारेः गुरुवार, 03 जुलाई 2025 का राशिफल
03 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष – मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना न रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। वाहनों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। कार्यक्षेत्र में बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी कार्य को लेकर योजनाबद्ध ढंग से चलें।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ – कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद भेंट करने आ सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप सोच-समझकर करें, जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। घर के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी संभव। जीवनसाथी को सैर-सपाटे पर ले जाने का योग। पेट संबंधी समस्याओं पर ध्यान देना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन – भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी कार्य को लेकर संशय हो तो उसमें आगे न बढ़ें। कोई कानूनी मामला परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी बाधा डालने का प्रयास करेंगे। किसी अतिथि के आगमन से प्रसन्नता रहेगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क – धन संबंधित समस्याओं का समाधान संभव है। आसपास का वातावरण आनंददायक रहेगा। ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना आवश्यक। संतान द्वारा दी गई परीक्षा का परिणाम प्राप्त हो सकता है। किसी कार्य में समझदारी दर्शाना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह – नौकरी संबंधी परेशानियों का समाधान संभव है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती का समय व्यतीत होगा। पारिवारिक एकता बनाए रखना आवश्यक। यात्रा से पूर्व माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। व्यवसाय में सोच-समझकर निवेश करें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या – लंबे समय से रुका कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का योग है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परीक्षण कराना आवश्यक हो सकता है। किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। संतान से किए गए वादे को निभाना होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला – व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार में धार्मिक आयोजन संभव। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार होगा। वाणी पर संयम रखें। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक – कार्यों में एकाग्रता आवश्यक है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को प्रयास बढ़ाने होंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद समाप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु – किसी कार्य में धन व्यय की संभावना है। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है। पारिवारिक कहासुनी संभव है। वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर ही निर्णय लें। मित्र द्वारा निवेश से जुड़ा प्रस्ताव मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर – कोई नया कार्य प्रारंभ करने की प्रेरणा मिल सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से वातावरण उल्लासपूर्ण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी डील फाइनल होने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ – व्यापार में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय तनाव उत्पन्न कर सकता है। मनमर्जी से कार्य करने से बचें। किसी बाहरी व्यक्ति से महत्वपूर्ण जानकारी साझा न करें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग लाभकारी योजना में निवेश कर सकते हैं। विदेश यात्रा का योग बन रहा है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन – घरेलू मतभेदों में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता से पारिवारिक मामलों पर संवाद आवश्यक रहेगा। जीवनसाथी की नौकरी से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
Bottom of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-04 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: नवमी शाम 04:31 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र शाम 04:50 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।
योगः शिव शाम 07:36 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:30 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।