आपके सितारेः बुधवार, 09 जुलाई 2025 का राशिफल

09 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 8, 2025 - 23:01
 0
आपके सितारेः बुधवार, 09 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष :- कारोबार में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पुरानी योजनाओं के साथ प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन हो सकता है। इससे रोजमर्रा के खर्च आसानी से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन की सराहना होगी। कार्य क्षमता देखकर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धार्मिक आयोजनों में सक्रियता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ना उचित रहेगा। काम के दौरान तनाव से दूरी और किसी जोखिम वाले कार्य से परहेज करना लाभकारी होगा। सेहत से जुड़ी छोटी समस्याएं आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं, सतर्क रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- भूमि या संपत्ति पर निर्माण की योजना है तो पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक होगा। व्यापारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक माहौल में शुभ कार्य से प्रसन्नता बनी रहेगी। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है, संयम बनाए रखना जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

कर्क :- धन संबंधी मामलों में विशेष सतर्कता रखनी होगी। उधार लेने से बचाव करें। सरकारी सेवा में कार्यरत हैं तो उच्च अधिकारियों से संवाद में सावधानी अपेक्षित है। बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। बाहरी व्यक्ति की आर्थिक सलाह से बचना चाहिए। नए संपर्कों से लाभ की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – जामुनी | भाग्यशाली अंक – 4

सिंह :- नई योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना होगा। कोई पुराना अधूरा काम पूर्ण हो सकता है जिससे मन को संतोष मिलेगा। परिवार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कुछ कामों को समय पर पूरा करने के लिए जल्दबाजी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक समस्याओं को बाहरी लोगों से साझा करने से बचना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक जीवन में चर्चा या बहस का अवसर मिल सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ की संभावना है। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- परिवार में वैवाहिक प्रस्ताव की स्वीकृति से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। मूल्यवान तोहफा मिलने की संभावना है। बाहरी लोगों से अच्छे तालमेल बन सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आत्मविश्वास से किया गया कार्य लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- आसपास के लोग प्रतिभा से प्रभावित हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोई पूर्व वादा पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने से प्रयासों का पूरा फल प्राप्त होगा। कला या डिजाइन के क्षेत्र में ख्याति संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक पहल में भागीदारी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार हेतु यात्रा संभव है। परिवार के बुजुर्ग से वाद-विवाद से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :- कारोबार में लाभकारी स्थितियां रहेंगी। नई संभावनाएं सामने आएंगी जिससे आमदनी में वृद्धि होगी। पुरानी पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है। लंबित गंभीर कार्यों को अब पूरा कर लेना बेहतर होगा। सरकारी संपर्कों का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- आय और खर्चों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी, जिन्हें वरिष्ठों की मदद से सुलझाया जा सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सकारात्मक सोच से पुराने कार्यों में भी सफलता संभव है। ननिहाल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित,आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-10 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: पूर्णिमा अर्द्धरात्रि 02:06 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वषाढ़ा नक्षत्र कल प्रात: 05:56 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः इंद्र रात्रि 09:38 बजे तक तत्पश्चात वैधृति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:56 से मध्याह्न 12:51 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:32 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा,आषाढ़ पूर्णिमा व्रत,व्यास पूजा,गौरी व्रत समाप्त,आषाढ़ अष्टाह्नीका विधान पूर्ण,चाक्षुष मन्वादि।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः आज अपराह्न 01:55 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor