आपके सितारेः शनिवार, 12 जुलाई 2025 का राशिफल

12 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 13 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 11, 2025 - 23:03
 0
आपके सितारेः शनिवार, 12 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष – कारोबार अच्छा चलेगा जिससे कमाई से मन आनंदित रहेगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। कुछ नए कार्यों में पूरी रुचि रहेगी। कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छा अवसर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ – वरिष्ठ सहकर्मियों की मदद से कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग अधिक अनुकूल रहेगा। हर कार्य में उत्साह रहेगा। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा, किंतु भावनाओं के आवेग पर नियंत्रण रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11

मिथुन – किसी धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी का योग बन रहा है। क्रोध और भावुकता से बचाव आवश्यक है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क – सेहत पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। किसी संबंधी से विवाद समाप्त होने की संभावना है। निर्णय में जल्दबाज़ी से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिससे तनाव हो सकता है। लोन संबंधी प्रयास सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह – दिन खर्चीला रहेगा। सरकारी कार्यों में तकनीकी अड़चन आ सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों को छवि का ध्यान रखना होगा। पिता की सलाह लाभकारी रहेगी। संतान को लेकर चिंता संभव है। किसी अज्ञात भय से मन चिंतित रहेगा। खानपान का ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या – नौकरी में अच्छा प्रदर्शन प्रशंसा दिलाएगा। व्यवसायियों को जोखिम से बचना चाहिए, सामान्य लाभ मिलेगा। धन उधार देने से परहेज़ करें, वापस मिलना कठिन हो सकता है। शौक की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होने से हर्ष रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला – कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नई तकनीक और ज्ञान की प्राप्ति संभव है। कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नौकरीपेशा को अधिकारियों से प्रोत्साहन व नई जिम्मेदारी मिलेगी। टीम वर्क का लाभ मिलेगा। यात्रा सफल और लाभदायक रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक – सुख-साधनों में वृद्धि का आनंद रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव समाप्त होगा। एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बितेगा। क्षमता और ऊर्जा का पूरा उपयोग होगा। चतुराई और कूटनीति से महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

धनु – धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। दिन के पहले भाग में महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करना हितकर रहेगा। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। धन मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर – दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। धन वृद्धि से प्रसन्नता मिलेगी। मित्र से लाभ और सहयोग संभव है। किसी अतिथि के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। खर्च बढ़ सकता है। भ्रमण की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3

कुम्भ – प्रिय व मूल्यवान वस्तु प्राप्त होने से हर्ष होगा। रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। छुपी प्रतिभा उभर कर आएगी, जिससे लाभ होगा। अनुचित बातों पर सहमति न देकर उचित निर्णय लेना होगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1

मीन – आय-व्यय में संतुलन आवश्यक रहेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रयासों का फल मिलेगा। संतान संबंधी चिंता रहेगी। सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। धार्मिक प्रवृत्तियों में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-13 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: तृतीया अर्द्धरात्रि 01:02 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र प्रात: 06:53 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः प्रीति शाम 06:01 बजे तक, तत्पश्चात आयुष्यमान योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 से मध्याह्न 12:51 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:34 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: जयापार्वती व्रत समाप्त।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः अपराह्न 01:26 बजे से अर्द्धरात्रि 01:02 बजे तक।

पंचकः शाम 06:53 बजे से प्रारम्भ।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor