आपके सितारेः गुरुवार, 17 जुलाई 2025 का राशिफल
17 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। शरीर में थकान और आलस्य के साथ मन में बेचैनी रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा का अवसर बन सकता है। दिन का दूसरा भाग आर्थिक लाभ का मौका लेकर आएगा। कारोबार में अच्छी कमाई संभव है। लंबे समय के लिए किया गया निवेश भी लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- किसी भी प्रकार का नया कार्य प्रारंभ करने से बचना चाहिए। नौकरी में कुछ ऐसा कार्य मिल सकता है जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। राजनीति और प्रबंधन कार्य से जुड़े जातकों को कूटनीतिक चाल का लाभ मिलेगा। किसी समस्या का समाधान चतुराई से निकालने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- किसी चिंता या परेशानी का समाधान मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात हो सकती है। कुछ नई तकनीक सीखने का अवसर प्राप्त होगा जिससे लाभ होगा। वाहन सुख मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – स्लेटी | भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- मन उलझन में रहेगा किंतु पूर्व में किए गए कार्य का लाभ भी प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा, किंतु भाई-बहनों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में व्यवहारिकता से निर्णय लेना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- कल्पनाशीलता अधिक रहेगी। किसी प्रिय मित्र से शुभ मुलाकात संभव है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, चल रही परेशानी से राहत संभव है। संतान की प्रगति का समाचार मिलेगा। छात्रों का प्रदर्शन उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- मेहनत और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। सेहत के प्रति सजग रहना आवश्यक है। मानसिक तनाव से बचकर संयमित ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में सहयोग मिलेगा और रिश्ता प्रेमपूर्ण रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- किए गए कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से मुलाकात शुभ रहेगी। दोपहर के बाद मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है। भावनात्मक रूप से संबंधों को लेकर संवेदनशीलता रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। व्यवसाय में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखना हितकर रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुख-शांति पूर्ण रहेगा। व्यवहार कुशलता से सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा। अचानक लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- कार्य के प्रति सजगता आवश्यक है। परिश्रम और लगन से सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक मांगलिक अवसर में सहभागिता का योग है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। सगे संबंधियों से भेंट का अवसर मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। पूजा-पाठ तथा धार्मिक कार्यों पर व्यय होगा। रिश्तेदारों और मित्रों से सोच-समझकर वार्तालाप करें अन्यथा तनाव उत्पन्न हो सकता है। परिश्रम के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलने पर निराशा हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा, किंतु छोटे विवाद की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10
कुंभ :- नौकरी में सफलता की ओर प्रगति होगी। व्यापार में लाभ की संभावना है। व्यापार में चतुराई और नीति से सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान से संबंध मधुर रहेंगे और शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा सफल और सुखद रहेगी।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- उच्चाधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। व्यापार में अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। पिता और परिवार के बड़ों से लाभ व सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि संभव है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12
Bottom of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788
-18 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: अष्टमी शाम 05:01 बजे तक, तत्पश्चात नवमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्विनी नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:14 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।
योगः सुकर्मा प्रात: 06:48 बजे तक, तत्पश्चात धृति कल तड़के 03:56 बजे तक, तत्पश्चात शूल योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:35 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: अर्द्धरात्रि 02:14 पर समाप्त।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।