आपके सितारेः रविवार, 20 जुलाई 2025 का राशिफल

20 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 19, 2025 - 23:02
 0
आपके सितारेः रविवार, 20 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष :- कामकाज में तकनीकी कारणों से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। समस्याओं का डटकर सामना करना होगा और धैर्य के साथ समाधान करना होगा। धैर्य और स्थिरता की आवश्यकता होगी। निजी जीवन में भी कुछ तनाव से गुजरना पड़ सकता है। साथी के साथ बातचीत में संयम बरतने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :- कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। किसी पर ज्यादा भरोसा नुकसानदायक हो सकता है। क्रोध काम बिगाड़ सकता है, संयमित व्यवहार जरूरी है। यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :- कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। नया वाहन या घर के लिए कुछ खरीददारी संभव है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :- जीवन में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने कामों का भी लाभ मिलेगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग सहायक सिद्ध होगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में भागीदारी संभव है।

भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :- मन में तरह-तरह के विचार आ सकते हैं जो उलझा सकते हैं। परिवार से जुड़ा कोई मुद्दा परेशानी का कारण बन सकता है। बिना बात परेशान होने की बजाय समाधान का प्रयास करें। घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक योजनाओं में बेहतर प्लानिंग संभव है।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- विचारों और कार्यों पर ध्यान देना आवश्यक होगा क्योंकि कई प्रकार की समस्याएं सामने आ सकती हैं। भावनाओं को संतुलित रखना होगा और रिश्तों पर ध्यान देना जरूरी होगा। कारोबार में लाभ संभव है लेकिन सजग रहना होगा।

भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला :- मेहनत और कार्यकुशलता से कार्य पूर्ण करने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। बिना मांगे सलाह न दें। दिन के दूसरे भाग में खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। कुछ अनचाहे खर्च संभव हैं। घर संबंधियों का आगमन हो सकता है।

भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :- भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। वरिष्ठजन कार्यों की प्रशंसा कर सकते हैं और प्रोत्साहन मिल सकता है। निजी रिश्तों के लिए शुभ समय रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन संभव है। व्यापार में नई योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु :- कारोबार और कामकाज के लिहाज से शुभ दिन रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ संभावित है, विशेषकर दिन का दूसरा भाग लाभदायक होगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सकता है।

भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3

मकर :- कार्यक्षेत्र में प्रगति के लिए ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखें। नया वाहन या घरेलू सामान खरीदा जा सकता है। कोई बड़ी चाहत पूर्ण हो सकती है। माता-पिता से सहयोग और लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। धन आगमन के संकेत हैं।

भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :- लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास आवश्यक हो सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव संभव है। वरिष्ठों से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन :- कामकाज में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्य में व्यस्त रहेंगे और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

- दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-21 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082।

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: एकादशी प्रात: 09:38 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र रात्रि 09:07 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि शाम 06:39 बजे तक, तत्पश्चात ध्रुव योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:38 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:12 बजे।

राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: द्वितीय श्रावण मास सोमवार व्रत, कमिका एकादशी व्रत, रोहिणी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor