आपके सितारेः बुधवार, 23 जुलाई 2025 का राशिफल
23 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- काम में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मेहनत और संयम से सफलता मिलेगी और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, भले तारीफ सामने न हो। घर-परिवार के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। दिन रिश्तों के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- कार्यों में पूरा जोश और उत्साह बना रहेगा। कोई नया काम शुरू किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार में कमाई में वृद्धि होगी। कहीं से अचानक लाभ भी संभव है।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। संपर्कों से लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम में व्यस्त रहेंगे। काम की सराहना होगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
कर्क :- मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में काम को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं आजमाई जा सकती हैं। बॉस काम की तारीफ कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – जामुनी | भाग्यशाली अंक – 4
सिंह :- सेहत की अनदेखी से बचना होगा। खर्च पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से परहेज करें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। कठिन काम कूटनीति से पूरे होंगे। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। छात्र शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। तकनीकी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन होगा। व्यवहारिकता और वाणी कुशलता से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- आर्थिक लाभ के साथ मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। निवेश से लाभ संभव है। अकाउंट से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी, हालांकि काम का दबाव बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। छात्रों को शिक्षा के प्रति गंभीर होना होगा। सेहत के प्रति सतर्क रहना आवश्यक होगा। बिजनेस से जुड़ी यात्रा संभव है जो सफल रहेगी। शाम तक अचानक कोई लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- काम में धैर्य और संयम से आगे बढ़ने से सफलता मिलेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। योजनाएं सफल होंगी। सरकारी क्षेत्र के कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजक समय बितेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। बिजली और धातु के कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। कूटनीतिक फैसले लाभदायक रहेंगे। यात्रा संभव है।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- कोई नया काम शुरू किया जा सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। घर में शुभ कार्य हो सकता है। कारोबार में लाभदायक डील मिलने की संभावना है। नौकरी में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थी शोध कार्यों में सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- निकट सगे संबंधियों और पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना आवश्यक होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12
Bottom of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788
-24 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: अमावस्या अर्द्धरात्रि 12:40 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: प्रात: 10:59 बजे तक, मिथुन तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र शाम 04:43 बजे तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।
योगः हर्षण प्रात: 09:51 बजे तक, तत्पश्चात वज्र योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: गुरुपुष्य योग,सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:39 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:11 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: श्रावण अमावस्या,आदि अमावसाई, हरियाली अमावस्या।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।