आपके सितारेः गुरुवार, 24 जुलाई 2025 का राशिफल
24 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- उधार दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। किसी कार्य में बिना विशेषज्ञ की राय के आगे बढ़ना नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर सफलता मिलेगी। दी गई सलाह पर परिवार के सदस्य अमल करेंगे।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा। भविष्य को लेकर निवेश की योजना बन सकती है। पारिवारिक खटपट की संभावना है। किसी सरकारी कार्य में लापरवाही से हानि हो सकती है। डूबा हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- ससुराल पक्ष से संबंध सुधर सकते हैं। रोमांटिक मूड रहेगा, प्रेमसाथी के साथ समय व्यतीत हो सकता है। माता-पिता की सेवा में समय देना आवश्यक होगा। किसी मामले में जल्दबाज़ी में सहमति न दें।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- दिखावे में धन खर्च चिंता बढ़ा सकता है। नया घर या दुकान खरीदना शुभ रहेगा। करियर संबंधी निर्णय सोच-समझकर लेना उचित रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य को लेकर बड़ा निवेश संभव है।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- नए कार्य में सोच-समझकर कदम बढ़ाना आवश्यक होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को साथी बदनाम करने का प्रयास कर सकते हैं। वाद-विवाद से बचाव रखें। जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- व्यवसाय में सामान्य लाभ संभव है। उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। लंबे समय से अटका सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यर्थ कार्यों से ध्यान हटाना होगा। माता से वाद-विवाद की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- व्यापार में धन निवेश लाभकारी रहेगा। कठिन परिस्थितियों में समाधान मिल सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। किसी सदस्य की सहायता करने से मानसिक संतोष मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- पूर्व में लिए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। किसी का परोपकार वरदान साबित हो सकता है। अनचाही यात्रा के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अनुकूल समय रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात बन सकती है। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- कार्यक्षेत्र में विवाद हो तो संवाद से समाधान निकलेगा। मित्र से अनबन थी तो अब सुलह के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में गलतफहमी को बातचीत से दूर करें।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- नौकरी में सफलता मिलेगी। पिता से जुड़ी संपत्ति विवाद सुलझ सकता है। व्यवसाय में योजनाओं को पुनः शुरू किया जा सकता है, पर अनुभवी की सलाह अनिवार्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- कार्य में मन कम लग सकता है। अधिक सोचने से तनाव व स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी अविश्वसनीय व्यक्ति से मानहानि की संभावना है। संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-25 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा रात्रि 11:22 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र शाम 04:00 बजे तक, तत्पश्चात आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
योगः वज्र प्रात: 07:28 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि कल प्रात: 05:32 बजे तक, तत्पश्चात व्यतिपात योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:40 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:10 बजे।
राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: श्रावण मास शुक्ल पक्ष प्रारम्भ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: शाम 4 बजे से प्रारम्भ।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।