आपके सितारेः शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 का राशिफल
25 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- माता और मातृपक्ष से लाभ और सहयोग मिलने के योग हैं। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा। विरोधी भी कार्यक्षमता और योग्यता से प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, खर्च संतुलित रहेंगे। यात्रा की स्थिति में समय से पूर्व निकलना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक – 7
वृषभ :- कार्यों की पूर्ति पर ध्यान देना आवश्यक होगा। मानसिक भटकाव से कार्य बाधित हो सकते हैं। लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 4
मिथुन :- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परिजनों के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। प्रसन्नता बनी रहेगी, स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर होगा। शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 3
कर्क :- मनोबल ऊंचा रहेगा। व्यवसाय में लाभ संभावित है। घर-परिवार में सकारात्मकता बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। आर्थिक मामलों में पूर्व के प्रयासों से लाभ मिलेगा, निवेश भी फलदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना श्रेयस्कर रहेगा। यात्रा के दौरान सजग रहना आवश्यक होगा। पूर्व में जिनकी शल्यचिकित्सा हुई है, उन्हें स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सतर्कता रखनी होगी। विरोधियों से सावधान रहना होगा। सफलता हेतु प्रयासों में वृद्धि आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 9
कन्या :- सपनों को साकार करने हेतु तत्परता रहेगी। विद्यार्थियों हेतु दिन शुभ है। शिक्षा में सफलता संभव है। व्यावसायिक क्षेत्र में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक सहयोग और मित्रों से समर्थन प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 8
तुला :- कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। मनोरंजन पर धन खर्च संभव है। यात्रा के योग हैं। सुख-सुविधाओं की खरीदारी भी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सौहार्द्र रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 1
वृश्चिक :- किसी रिश्तेदार या मित्र से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा व्यस्त रहेंगे, कार्यों की सराहना संभव है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में आय में वृद्धि होगी। शौक-मौज पर खर्च की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- आर्थिक मामलों में संयम बरतना आवश्यक है, अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है। यात्रा के योग हैं। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना होगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। तकनीकी कार्यों से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 9
मकर :- मेहनत का पूर्ण प्रतिफल मिलेगा। योजनाएं साकार करने और लक्ष्य प्राप्त करने के अवसर बनेंगे। शुरू किया गया कार्य सफल होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी अपेक्षित है। खान-पान पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमेला | भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :- सभी कार्यों में सफलता संभावित है। परिवार और मित्रों के साथ यात्रा का योग है। कुछ नया सीखने और करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दीर्घकालीन योजनाओं में निवेश लाभकारी रहेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1
मीन :- उच्च शिक्षा में सफलता संभव है। विदेश संबंधी कार्यों में शुभ संकेत हैं। यात्रा के योग हैं। घर की सजावट एवं व्यवस्था पर धन खर्च हो सकता है। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता अपेक्षित है। शाम मनोरंजक बीतेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2
Top of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788
Bottom of Form
Bottom of Form
-26 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वितीया रात्रि 10:41 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 03:52 बजे तक कर्क, तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: आश्लेषा नक्षत्र अपराह्न 03:52 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।
योगः व्यतिपात तड़के 04:06 बजे तक, तत्पश्चात वरियान योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:40 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:10 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: चंद्र दर्शन।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: चल रहे है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।Bottom of Form