आपके सितारेः सोमवार, 28 जुलाई 2025 का राशिफल
28 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कोई अहम फैसला लेते समय दूसरों की सलाह लेने से बचना चाहिए और खुद पर भरोसा रखना बेहतर रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। मेहनत रंग लाएगी और बिजनेस में बढ़ोतरी होगी, जिससे नाम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बेहतर समय बितेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- जो भी लक्ष्य तय किए जाएंगे, उन्हें मेहनत से पाया जा सकता है। परिवार में सौहार्द्र का वातावरण रहेगा और सभी का व्यवहार सकारात्मक बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में भी मिठास बनी रहेगी और साथी के साथ दिल की बातें साझा होंगी। दिन ऊर्जा से भरा रहेगा और ताजगी का अनुभव होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- कोई नई जिम्मेदारी या पद प्राप्त हो सकता है। कारोबारी वर्ग को अच्छा लाभ होगा, विशेषकर छोटे व्यापारियों को। यदि कोई बड़ा निवेश करने की योजना है तो समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतनवृद्धि मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- किसी को कटु शब्द कहने से रिश्तों में दरार आ सकती है। विवादों से दूरी बनाए रखना उचित होगा। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करना चाहिए। उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि धन वापसी में कठिनाई हो सकती है। व्यापार में कोई परेशानी आने पर भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- छात्रों के लिए समय अनुकूल है। वे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। अविवाहितों को विवाह के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, सैलरी में वृद्धि या सराहना मिल सकती है। बिजनेस में साझेदार का सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है, जिससे संतोष और प्रसन्नता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में राहत मिल सकती है। घर में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है, जिससे वातावरण भक्तिमय रहेगा। छात्र प्रतियोगी परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कार्यों में तेजी आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- नौकरी में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी। साथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंदों की सेवा करने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार सामान्य रहेगा, पर मित्र या पार्टनर का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- सेहत अच्छी बनी रहेगी और स्वयं को ऊर्जावान महसूस किया जाएगा। समाज सेवा से जुड़े लोगों को सराहना और आत्मसंतोष मिलेगा। परिवार संग धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। अविवाहितों की किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो संबंधों की दिशा को प्रभावित कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। बिना सोच-विचार के उधार न दिया जाए। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। करियर के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। बच्चों और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी निर्णय से पूर्व सोच-विचार करना आवश्यक है। तनाव से दूर रहना और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- मटमेला भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ अवसर का आयोजन हो सकता है। कारोबार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। उधारी के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना उचित होगा। बजट के अनुसार खर्च करने का प्रयास करना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कारोबार में बड़ा ऑर्डर या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। मेहनत के बल पर अच्छा लाभ अर्जित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए, कार्यभार अधिक होने से थकान हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- धानी भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788
-29 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: पंचमी अर्द्धरात्रि 12:46 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 07:27 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।
योगः शिव कल तड़के 03:05 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:42 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:08 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: तृतीय मंगला गौरी व्रत, नाग पंचमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।
Bottom of Form