आपके सितारेः शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 का राशिफल और शनिवार, 01 अगस्त 2026 का पंचांग
31 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 अगस्त, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- मेष राशि वालों का दिन खास रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के प्रति लगाव बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। गुरु के मार्गदर्शन से सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- वृष राशि वालों का दिन फेवरेबल रहने वाला है। किसी खास काम में फायदा होने वाला है। भाई-बहन के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी बातों से प्रभावित होंगे। क्रॉकरी के बिजनेस में बढ़िया धनलाभ होगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाएं सभी चुनौतियों का सामना करते हुए स्वयं का लघु उद्योग लगाने में सफल होंगी। नए कामकाज और जिम्मेदारियां सामने आएंगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन :- मिथुन राशि वालों का दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए एकाग्रता बनाए रखनी होगी। बिजनेसमैन के लिए दिन शानदार रहेगा, व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लान लाभदायक साबित होगा। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश रहेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- कर्क राशि वालों का दिन नई उमंगों से भरा रहने वाला है। लक्ष्य पाने के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफलता मिलेगी। इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में सार्थक बदलाव होंगे, जिससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- सिंह राशि वालों का दिन खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है। तरक्की के अच्छे योग बने हुए हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम को लेकर किसी पार्टी के साथ होने वाली डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को शिक्षकों से अच्छी सलाह मिलेगी, जो भविष्य में कारगर साबित होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- कन्या राशि वालों का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी मामले में समझदारी से काम लेना होगा, तभी परिणाम अच्छा मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे सकारात्मकता और मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का आयोजन हो सकता है और घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सुनहरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- तुला राशि वालों का दिन फेवरेबल रहने वाला है। कामकाज से जुड़ी चुनौती सामने आएगी, लेकिन उससे जल्द ही पार पा लेंगे। यदि कोर्ट केस से जुड़ी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला पक्ष में आने की संभावना है। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग कार्यशैली से प्रभावित होंगे और सहयोग करेंगे। सेहत के मामले में बेहतर महसूस होगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक :- वृश्चिक राशि वालों का दिन खास होने वाला है। ऑफिस में सीनियर्स और बॉस द्वारा दी गई बातों को गंभीरता से लेना लाभदायक रहेगा। कमियों को पहचानकर सुधारने का प्रयास करना चाहिए। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के योग बने हुए हैं। सेहत के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- गहरा लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- धनु राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जमीन-जायदाद से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। दूसरों से निजी बातें साझा करने से बचना चाहिए। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। सोच और व्यवहार को संतुलित रखना आवश्यक रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरी | भाग्यशाली अंक- 11
मकर :- मकर राशि वालों का दिन सकारात्मक रहने वाला है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन किए गए कार्य से बॉस काफी प्रभावित होंगे। रुपए-पैसों के मामलों में लापरवाही से बचना चाहिए। किसी विशेष आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा और नई जानकारियां हासिल होंगी। किसी करीबी की सलाह से लाभ होगा। जीवनसाथी से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी | भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- कुम्भ राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस को लेकर नया प्लान बनेगा। इस राशि के सोशल साइट्स के काम से जुड़े लोगों की पहचान ऐसे व्यक्ति से होगी, जो काफी लाभ पहुंचाएगा। ज्वेलरी की शॉप चलाने वालों को बढ़िया धनलाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। सेहत में सुधार आएगा। किसी नए स्रोत से अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 8
मीन :- मीन राशि वालों का दिन शानदार रहने वाला है। पूरा ध्यान कार्यशैली में सुधार करने पर रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। नया काम शुरू करने का विचार बन सकता है, लेकिन शुरुआत से पहले बड़ों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना आवश्यक होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 3
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-01 अगस्त 2026 का पंचांग-
वार: शनिवार।
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
माह: श्रावण।
पक्ष: कृष्ण पक्ष।
तिथि: तृतीया रात्रि 11:07 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी।
चंद्र राशि: दिन-रात कुम्भ राशि पर चंद्रमा का संचरण रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र रात्रि 08:45 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ होगा।
योग: शोभन योग रात्रि 11:23 बजे तक रहेगा। इसके बाद अतिगंड योग प्रारंभ होगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदय: प्रातः 05:43 बजे।
सूर्यास्त: सायं 07:06 बजे।
राहुकाल: प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा।
तीज-त्योहार: जयापार्वती व्रत समाप्त, पंचक।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: पंचक चल रहे हैं।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में रहेगा।