आपके सितारेः शुक्रवार, 05 जून 2026 का राशिफल और शनिवार, 06 जून 2026 का पंचांग
05 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 जून, 2026 का पंचांग भी।
मेष
करियर के क्षेत्र में कार्यों की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय विस्तार का रह सकता है। नई योजनाओं और नए ग्राहकों से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से आय में वृद्धि के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक- 7
वृषभ
कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग ला सकती है और पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी और साझेदारी वाले कार्यों में लाभ होने के संकेत हैं। धन संबंधी मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। साथ ही परिवार की आवश्यकताओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आय के स्रोत भी मजबूत रहने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 4
मिथुन
लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और पुराने विवाद भी सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 3
कर्क
आज भावनाएं काफी गहरी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत की सराहना हो सकती है। नई नौकरी या व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2
सिंह
करियर में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन मेहनत और आत्मविश्वास सफलता दिलाएंगे। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। विदेश या दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि कुछ बड़े खर्च भी सामने आ सकते हैं। बजट बनाकर चलना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 9
कन्या
नौकरी में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और नई योजनाएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। बचत और संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 8
तुला
करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और कार्यक्षेत्र में पहचान मजबूत होने के योग हैं। व्यापार में साझेदारी के माध्यम से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। निवेश के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है।
भाग्यशाली रंग- सफेद | भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक
नौकरी में कार्यक्षमता की प्रशंसा हो सकती है और करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार में सावधानीपूर्वक लिए गए निर्णय लाभ देंगे। आर्थिक रूप से स्थिति संतोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। लंबी अवधि के निवेश लाभदायक साबित हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी | भाग्यशाली अंक- 6
धनु
सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और मानसिक तनाव कम होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 9
मकर
काम में उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई कार्य अटकने की वजह से मानसिक दबाव बढ़ सकता है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, लेकिन लाभ के साथ खर्च भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। वाणी और क्रोध पर संयम रखना होगा। कानूनी मामलों में सतर्कता से काम लेना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ
नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग बन रहे हैं। पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में उन्नति का संयोग बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। कोई नया कार्य भी शुरू किया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1
मीन
करियर में बड़ी उपलब्धियां मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ सकते हैं। व्यापारियों को विस्तार और नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से समय काफी मजबूत रहने वाला है। धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और संपत्ति, निवेश तथा पारिवारिक सहयोग से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइल: 9893118788
Top of Form
-Bottom of Form
--06 जून 2026 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतःः 2083
शक संवतःः 1948
माहः ज्येष्ठ (अधिक)।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः षष्ठी अर्द्धरात्रि 02:40 बजे तक, उपरांत सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशिः शाम 07:03 बजे तक मकर, उपरांत कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः श्रवण नक्षत्र प्रातः 06:03 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः इंद्र योग प्रातः 10:05 बजे तक, उपरांत वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:44 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, द्विपुष्कर योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:10 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज-त्योहारः कोई नहीं है।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः शाम 07:03 बजे से प्रारम्भ।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः अर्द्धरात्रि 02:40 बजे से कल अपराह्न 03:07 बजे तक।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।