आपके सितारेः शनिवार, 21 मार्च 2026 का राशिफल

21 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 20, 2026 - 21:59
 0
आपके सितारेः शनिवार, 21 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :-
खर्च में अधिकता, मानसिक परेशानी, पार्टनर को लेकर मन में निराशा या रिलेशनशिप में परेशानी, गैर जरूरी खर्चे, अज्ञात भय, मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आज के दिन मेष जातक खर्च पर लगाम लगाएं वरना कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम-संतान में दूरी, व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
वृषभ जातकों के लिए आय के साधन अच्छे बने रहेंगे। आय में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन रुकेगा नहीं। आय में कभी-कभी बहुत अच्छी स्थिति तो कभी बुरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है, व्यापार अच्छा चलता रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक बना रहेगा। मन में उथल-पुथल बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 11

मिथुन :-
मिथुन जातकों को कोट-कचहरी से बचना चाहिए। व्यापारिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन उन्नति होगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी हुई है लेकिन सेहत प्रभावित हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, किंतु अनावश्यक खर्च से बचना आवश्यक होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :-
कर्क राशि के जातकों को भाग्य भरोसे रहकर कोई कार्य नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। यात्रा करने से बचें, संभल कर चलें। यह समय आसानी से निकल जाएगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन को संतोष मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मानसिक बल देगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :-
सिंह जातकों के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई हैं, चोट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। सेहत प्रभावित ना हो, इस बात का खास ख्याल रखें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यवसाय में नई संभावनाएँ दिखाई देंगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार में किसी शुभ समाचार से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या :-
कन्या राशि के जातक दांपत्य जीवन पर खासतौर पर ध्यान दें। रोजगार की स्थिति मध्यम बनी हुई है। उदर रोग से परेशान बने रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार की स्थिति भी लगभग ठीक बनी हुई है। व्यापार में धीरे-धीरे उन्नति के संकेत हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
घर-परिवार और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में अनुकूलता बढ़ सकती है। शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा और सभी सदस्य सहयोग करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक :-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गृह कलेश के संकेत हैं। सेहत का खासतौर पर सीने से जुड़ी परेशानियों का ख्याल रखें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। भूमि-भवन की खरीदारी विवादित हो सकती है, सतर्क बने रहें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार लगभग ठीक बना हुआ है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

धनु :-
धनु राशि के जातक कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थी भी असमंजस में बने रहेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है जबकि व्यापार के लिए योग अच्छे बने हुए हैं। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दिन नई उपलब्धियों का संकेत देता है। नौकरी में प्रयासों को मान्यता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :-
मकर जातकों का पराक्रम प्रभावित होगा। किसी भी तरह की नई व्यावसायिक शुरुआत करने से बचें। नाक-कान-गले का ध्यान रखें और निवेश करने से बचें। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक बनी हुई है, व्यापार ठीक बना रहेगा लेकिन नई शुरुआत से बचें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता और अपनापन बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुम्भ :-
चिंता, घबराहट-बेचैनी और अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। निवेश वर्जित है, निवेश करने पर हानि हो सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य प्रभावित और प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 1

मीन :-
आय और लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। पार्टनरशिप में दिक्कतें, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा परेशान कर सकती है। हृदय से जुड़ी समस्या या डायबिटीज रोग से पीड़ित लोग खासतौर पर ध्यान रखें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। परिवार के साथ समय बिताने से आनंद मिलेगा। प्रेम जीवन में बदलाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-22 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह - पक्षः चैत्र, शुक्ल।

तिथि: चतुर्थी रात्रि 09:16 बजे तक तत्पश्चात पंचमी रहेगी।

चंद्र राशि: कल तड़के 04:14 बजे तक मेष तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र रात्रि 10:42 बजे तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।

योगः वैधृति अपराह्न 03:42 बजे तक उपरांत विषकुम्भ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:21 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:31 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: चतुर्थ नवरात्रि, देवी कूषमांडा पूजा, विनायक चतुर्थी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor