आपके सितारेः सोमवार, 23 मार्च 2026 का राशिफल
23 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- आसपास कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं जो कामों में बाधा डालने की कोशिश करें, इसलिए योजनाओं को सोच-समझकर ही साझा करें। शेयर मार्केट में निवेश किया है तो उसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए धैर्य रखें। संतान के करियर को लेकर ध्यान अधिक रहेगा और उनके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- कार्यों को धैर्य और संयम से करना होगा, क्योंकि जल्दबाजी में की गई छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस प्रसन्न होकर उपहार या सराहना दे सकते हैं। सरकारी कामों में बिना पूरी जानकारी के कदम न बढ़ाएं। जीवनसाथी थोड़ा नाराज रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- समाजसेवा या दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन जरूरत से ज्यादा उसमें उलझने से अपने काम प्रभावित हो सकते हैं। आसपास के लोगों की भावनाओं का सम्मान करें और बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी संभव है। माता-पिता के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित होगी। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान को पसंद के कोर्स में दाखिला दिलाया जा सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वालों को टीमवर्क के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे बड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे। प्रमोशन की चर्चा आगे बढ़ सकती है। अपने कामों को लेकर दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है। विरोधियों की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की योजना बन सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- प्रॉपर्टी खरीदने या उससे जुड़े फैसले के लिए समय अनुकूल है। पार्टनरशिप में शुरू किया गया कार्य लाभ देगा। धन से जुड़ा कोई काम नहीं रुकेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी। दूसरों के कामों में ज्यादा दखल देने से परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- जरीम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। घर की साज-सज्जा और वातावरण को बेहतर बनाने पर ध्यान रहेगा। मौज-मस्ती की आदत जिम्मेदारियां बढ़ा सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र की बड़ी समस्या सुलझ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल जरूरी रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें। परिवार की पुरानी समस्याएं फिर सामने आ सकती हैं, जिन्हें घर के बड़ों की मदद से सुलझाने का प्रयास होगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- संतान को मनचाही नौकरी न मिलने से मन परेशान रह सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उन पर अधिक जिम्मेदारियां न डालें। किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत भरोसा न करें। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार से जुड़ा विषय चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए धैर्य रखें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ :- रुका हुआ सरकारी काम पूरा करने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत संभव है। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। शौक और पसंद की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, छोटी-सी लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़ी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में साथी के लिए सरप्राइज की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-24 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - पक्षः चैत्र, शुक्ल।
तिथिः षष्ठी शाम 04:07 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशिः कल प्रात: 06:17 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः रोहिणी नक्षत्र शाम 07:04 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।
योगः प्रीति मध्याह्न 12:22 बजे तक, उपरांत आयुष्यमान कल प्रात: 06:02 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:00 बजे से 12:49 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग, द्विपुष्कर योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:18 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:31 बजे।
राहूकालः अपराह्न 3:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहारः षष्ठ नवरात्रि देवी कात्यायनी पूजा, यमुना छठ, रोहिणी व्रत, स्कन्द षष्ठी।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।