आपके सितारेः मंगलवार, 31 मार्च 2026 का राशिफल

31 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 अप्रैल, 2026 का पंचांग भी।

Mar 30, 2026 - 22:43
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 31 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :- गुस्से पर संयम रखें. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा उत्पन्न होगी. नौकरीपेशा लोगों को काम ज्यादा होने से परेशानी हो सकती है. संतान पक्ष को लेकर चिंता रहेगी. पेट संबंधी कष्ट संभव है. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल से पूर्ण होंगे. नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे. पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. सरकारी या आर्थिक व्यवहार में लाभ मिलेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. संतान के कार्यों पर खर्च होगा. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- दिन लाभदायक रहेगा. मित्र, बंधु-बांधवों और पड़ोसियों से संबंध मधुर रहेंगे. आर्थिक मामलों में सजगता बनी रहेगी. निवेश में सावधानी रखें. तन-मन में ताजगी का अभाव रहेगा. नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. विरोधियों पर विजय मिलेगी. भाग्यवृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- दिन मध्यम फलदायी रहेगा. मन में ग्लानि का भाव रहेगा. कार्यों में संतोष नहीं मिलेगा. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. दाईं आंख में परेशानी संभव है. परिजनों से मनमुटाव हो सकता है. मानसिक स्थिति नकारात्मक रहेगी. कार्य अधूरे रह सकते हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा आएगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय लेने में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना होगी. पिता और बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. दोपहर बाद स्वभाव में क्रोध और उग्रता आ सकती है, नियंत्रण आवश्यक है. सिरदर्द और पेट संबंधी समस्या संभव है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- शारीरिक और मानसिक चिंता बनी रहेगी. अहंकार के कारण विवाद संभव है. आकस्मिक धन खर्च होगा. दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा. स्वास्थ्य प्रभावित होगा. बाहर का भोजन करने से बचें. अधीनस्थ या नौकर वर्ग से परेशानी हो सकती है. कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- दिन शुभ और लाभप्रद रहेगा. मित्रों के साथ मिलना-जुलना और पर्यटन का आनंद मिलेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. संतान और जीवनसाथी से संतोष प्राप्त होगा. नौकरी और व्यापार में आय वृद्धि होगी. विकास के अवसर मिलेंगे. अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष मिलेगा. घर में उल्लास का वातावरण रहेगा. कार्य सरलता से पूर्ण होंगे. व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. आय में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रगति के योग बनेंगे. उच्च अधिकारियों और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. संतान से सुख मिलेगा. मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- जोखिम भरे कार्यों से बचें. कार्यों में उत्साह की कमी रहेगी. शारीरिक और मानसिक चिंता बनी रहेगी. नौकरी और व्यापार में बाधाएं आएंगी. अधिकारियों से विवाद हानि पहुंचा सकता है. विरोधियों से सावधानी रखें. ध्यान केवल अपने कार्यों पर केंद्रित रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- कार्यालय और व्यापार में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. समय पर कार्य पूर्ण होंगे. व्यापार और सामाजिक कार्यों के लिए यात्रा का योग बनेगा. खान-पान में सावधानी रखें. आकस्मिक खर्च संभव है. भागीदारों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, विशेषकर घुटनों में दर्द।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा. प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी. मित्रों से मुलाकात होगी. छोटे प्रवास या पर्यटन का योग बनेगा. रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से प्रसन्नता मिलेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. वाहन सुख प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मानसिक ताजगी के कारण कार्य समय पर पूर्ण होंगे. घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. दैनिक कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. स्वभाव में उत्तेजना रहेगी, संयम आवश्यक है. महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-01 अप्रैल 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह - पक्षः चैत्र, शुक्ल।

तिथिः चतुर्दशी प्रातः 07:06 बजे तक तत्पश्चात पूर्णिमा रहेगी।

चंद्र राशिः कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 04:17 बजे तक तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि अपराह्न 02:51 बजे तक उपरांत ध्रुव योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:10 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:35 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहारः चैत्र पूर्णिमा स्नान दान व्रत, स्वारोचिष मन्वादि, पंगुनी उथिरम।

विशेष दिवसः बैंक अवकाश।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः प्रातः 07:06 बजे से शाम 07:20 बजे तक।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor