आपके सितारेः शुक्रवार, 07 नवंबर 2025 का राशिफल
07 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- घर किसी मित्र या मेहमान के आने से प्रसन्नता होगी, किसी लाभ का संयोग बनेगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को पार्टनर से सहयोग मिलेगा। माता के लिए कोई उपहार खरीदा जा सकता है। मातृ पक्ष से धन लाभ होता नजर आ रहा है। मामा मामी से भी सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक – 7
वृषभ :- रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और शाम तक बातचीत के जरिए सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी पर किसी मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। आय और व्यय का संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 4
मिथुन :- किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्यों से दूर रहना चाहिए, अन्यथा नुकसान संभव है। धन में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यालयीन कार्य में जल्दबाजी से बचना होगा। अधिकारियों और वरिष्ठों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। बैंक से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 3
कर्क :- किसी बड़े व्यक्ति की मदद से रुका हुआ पैसा मिल सकता है और सरकारी काम पूरे होंगे। राजनीतिक संपर्क बढ़ेंगे और सामाजिक क्षेत्र का दायरा विस्तृत होगा। नए कार्य से लाभ की संभावना है। कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- कारोबार और व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। किए गए कार्य का भविष्य में भरपूर लाभ प्राप्त होगा। कोई बड़ा सौदा तय हो सकता है जिससे धन में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। बाहर के भोजन से परहेज़ करना होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 9
कन्या :- कार्य सुचारू रूप से चलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। छात्र पढ़ाई से अधिक मनोरंजन की ओर आकर्षित रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति के साथ मतभेद संभव है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 8
तुला :- उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पूर्व विचार-विमर्श आवश्यक है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। व्यापार की परेशानियाँ समाप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 1
वृश्चिक :- मेहनत से बढ़कर सफलता के योग हैं। धन लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। वाणी और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों को प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। किसी शुभ कार्य में भागीदारी होगी।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- घर की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ प्रस्ताव आएंगे। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वाणी में मधुरता बनाए रखना आवश्यक है। यदि कोई कर्ज चल रहा है, तो उसे चुका देने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 9
मकर :- उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। छात्र नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। जीवनसाथी को पेट संबंधी समस्या हो सकती है। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े किसी कानूनी मामले में जीत संभव है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :- दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में सहयोग और सामंजस्य बढ़ेगा। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भागीदारी से यश बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। देव दर्शन के अवसर मिल सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए दिन शुभ है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1
मीन :- अटका हुआ धन प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। निवेश से पूर्व जीवनसाथी की राय लेना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-शनिवार, 08 नवंबर 2025 का पंचांग-
वार: शनिवार।
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास — कृष्ण पक्ष।
तिथि: तृतीया प्रातः 07:32 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी।
कल तड़के 04:25 बजे तक चतुर्थी, तत्पश्चात पंचमी का आरंभ।
चंद्र राशि: प्रातः 11:14 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन।
चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा रात्रि 10:02 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा।
योग: शिव शाम 06:32 बजे तक, तत्पश्चात सिद्ध योग।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 से मध्याह्न 12:24 तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदय: प्रातः 06:33 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:31 बजे।
राहूकाल: प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत, चतुर्थी तिथि का क्षय।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: प्रातः 07:32 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।