आपके सितारेः सोमवार, 10 नवम्बर 2025 का राशिफल

10 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 9, 2025 - 22:53
 0
आपके सितारेः सोमवार, 10 नवम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के जोखिम से बचना श्रेयस्कर रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को दिन के दूसरे भाग में बड़ा लाभ मिल सकता है। भाई के स्वास्थ्य की चिंता मन को थोड़ा विचलित कर सकती है।
भाग्यशाली रंग — गेरुआ, भाग्यशाली अंक — 1

वृषभ :- संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए लाभ के अवसर बनेंगे। संपत्ति क्रय का विचार सफलता देगा। प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को कामयाबी मिलेगी। प्रेम संबंधों में रोमांटिक समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग — बादामी, भाग्यशाली अंक — 2

मिथुन :- परिवार के कुछ सदस्यों की वजह से व्यस्तता और अनावश्यक चिंता रहेगी जिससे मन विचलित रहेगा। जीवनसाथी के साथ भ्रमण या खरीदारी पर धन व्यय होगा। व्यापार में नई तकनीक अपनाने से लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6

कर्क :- कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ी इच्छा पूर्ण हो सकती है। लंबे समय से रुका कार्य संपन्न होगा। संतान की उन्नति से प्रसन्नता मिलेगी। आर्थिक लाभ के साथ किसी शुभ कार्य पर धन व्यय भी संभव है।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 9

सिंह :- परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाए रखना आवश्यक रहेगा, अन्यथा कहासुनी की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। त्वरित लाभ के आकर्षण में धन निवेश से बचना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 5

कन्या :- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के विचार मन में आ सकते हैं, किंतु संयम आवश्यक है। विदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6

तुला :- राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। सगे संबंधियों का सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार से मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी मित्र की सहायता से लाभ प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में मित्र या अतिथि का आगमन संभव है।
भाग्यशाली रंग — केसरी, भाग्यशाली अंक — 6

वृश्चिक :- किसी विशेषज्ञ की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सराहना और यशवृद्धि के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 9

धनु :- आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे और सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग — क्रीम, भाग्यशाली अंक — 3

मकर :- परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान से सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक संपत्ति विवादों में सफलता के संकेत हैं। अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 8

कुम्भ :- आर्थिक मामलों में भाग्य का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ प्रस्ताव आएंगे। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ मधुरता रहेगी। विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
भाग्यशाली रंग — नीला, भाग्यशाली अंक — 7

मीन :- सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। शाम का समय परिजनों के साथ बिताना लाभदायक रहेगा। मनोरंजन में अत्यधिक रुचि के कारण विद्यार्थियों का ध्यान अध्ययन से भटक सकता है।
भाग्यशाली रंग — धानी, भाग्यशाली अंक — 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-11 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: सप्तमी रात्रि 11:08 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी का आरम्भ।
चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र शाम 06:17 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।
योगः शुभ प्रातः 09:44 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:35 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:30 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: शाम 06:17 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः प्रातः 11:32 बजे तक।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor