आपके सितारेः गुरुवार, 13 नवंबर 2025 का राशिफल

13 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 12, 2025 - 22:37
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 13 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष :-
भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। परिवार के लोग मदद करेंगे। लोगों के साथ तालमेल बना रहेगा। कारोबार में तरक्की के योग हैं। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में चल रही कोई डील आज फाइनल हो सकती है। किसी पड़ोसी से सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :-
किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता के योग हैं। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। परिवार में शुभ वातावरण रहने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :-
रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। भाग्य के सहयोग से अल्प प्रयास में कार्य बनेंगे। अधूरे और अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं मन में आएंगी और लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के कार्य की सराहना होगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :-
कार्य क्षेत्र में सफलता के योग हैं। मित्रों के साथ मौज-मस्ती और पार्टी का आनंद मिलेगा। नौकरी में बदलाव के इच्छुक जातकों को सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में प्रसन्नता रहेगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :-
परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर अधिकारी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के लिए उपहार क्रय करने का विचार बनेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :-
संयम और सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को पूरा ध्यान देना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला :-
दिन लाभदायक रहेगा। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। भूमि-संपत्ति से जुड़ा विवाद परिवार के सहयोग से सुलझेगा। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :-
कार्य क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में भाग्य लाभ का संयोग बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :-
व्यापार में थोड़ा जोखिम लाभकारी रहेगा। प्रियजन के सहयोग से आर्थिक लाभ संभव है। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। नौकरी परिवर्तन का प्रयास सफल हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकर :-
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी में किए कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के भविष्य से जुड़ा निर्णय लिया जा सकता है। घरेलू वस्तुओं की खरीद पर खर्च संभव है।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :-
कारोबार और कार्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वयं के स्वास्थ्य में भी सावधानी आवश्यक है। विदेशी स्रोतों से लाभ के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई
भाग्यशाली अंक – 18

मीन :-
चिंता या परेशानी अपनों के सहयोग से दूर होगी। बड़े लाभ के योग हैं। व्यवसाय में लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे। पुराना किया गया कार्य फल देगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12

Top of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।  - मोबाइलः 9893118788

Bottom of Form

-14 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: दशमी अर्द्धरात्रि 12:49 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी का आरम्भ।

चंद्र राशि: कल तड़के 03:51 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 09:20 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः वैधृति अर्द्धरात्रि 12:26 बजे तक, उपरांत विषकुम्भ योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:37 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:29 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः अर्द्धरात्रि 12:49 बजे से कल अपराह्न 01:40 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor