आपके सितारेः शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 का राशिफल
14 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- ससुराल पक्ष से चल रहा विवाद सुधरने की संभावना। नया कार्य प्रारंभ होने के योग। आर्थिक लाभ का अवसर बनेगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में दिन अनुकूल रहेगा। घर पर किसी मेहमान का आगमन संभव।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक – 7
वृषभ :- लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज में भाइयों का सहयोग रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा या सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी के योग। स्वयं के लिए खरीदारी का अवसर।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 4
मिथुन :- सुखद समय का आनंद। मित्रों के साथ मनोरंजक पल बिताने का अवसर। संतान से खुशी प्राप्त होगी। माता का स्नेह और सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। वाणी पर संयम आवश्यक। पुराने निवेश से लाभ मिलकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 3
कर्क :- परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर। मित्रों संग घूमने का प्लान बन सकता है। सरकारी योजनाओं से लाभ संभव। नौकरी में सहयोगियों की मदद से कार्य समय पर पूर्ण होगा। व्यापारियों के लिए लाभ के संकेत।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि। कार्य के सिलसिले में यात्रा संभव। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ। किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन प्राप्ति। लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 9
कन्या :- कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा। लव लाइफ में भावुकता की बजाय व्यवहारिकता आवश्यक, अन्यथा प्रेमी की नाराजगी संभव। किसी बात को लेकर उलझन की स्थिति। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में केवल अपने काम पर ध्यान देना हितकर।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 8
तुला :- कारोबार में आर्थिक लाभ के योग। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए मित्र बनेंगे, परंतु कुछ शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नया और रोमांचक करने का अवसर। कल से नया कार्य आरंभ करने के संकेत।
भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 1
वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में दिन उत्तम। अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी। सरकारी योजनाओं से लाभ संभव। व्यापार में लाभ के अवसर। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ससुराल पक्ष को धन देने में सतर्कता आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- शत्रु शांत रहेंगे। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी से विवाद समाप्त होने की संभावना। माता-पिता और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश के लिए अनुकूल समय।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 9
मकर :- नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त कार्यभार से तनाव संभव। परिवार को समय न दे पाने से नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। किसी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। दिन का दूसरा भाग बेहतर रहेगा। शाम को मनोरंजन के अवसर।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :- कार्य में सफलता के योग। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ संभव। अटका हुआ धन वापस मिलने के संकेत। मनोरंजन से जुड़ा आनंद मिलेगा। मित्रों और संबंधियों से सहयोग।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1
मीन :- रिश्तों को बेहतर ढंग से संभालने का अवसर। परिवार में विवाद का समाधान संभव। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान आवश्यक। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें। वाणी पर संयम न रखने पर आत्मअसंतोष संभव।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2
- दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-15 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: एकादशी अर्द्धरात्रि 02:37 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी का आरम्भ।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 11:34 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।
योगः विषकुम्भ कल प्रातः 06:47 बजे तक, उपरांत प्रीति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 बजे से मध्याह्न 12:25 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:38 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:28 बजे।
राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: उत्पन्ना एकादशी व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः अपराह्न 01:40 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।