आपके सितारेः सोमवार, 24 नवंबर 2025 का राशिफल
24 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कोई भी काम सोच-समझकर करना रहेगा। शाम को परिवार के छोटे बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई पारिवारिक काम पूरा हो सकता है। कारोबार-व्यापार में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- व्यापार के लिए दिन लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना शुभ रहेगा। नौकरी करने वालों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। कुछ रचनात्मक कार्य भी हो सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- कार्य-व्यवसाय को लेकर गंभीरता बनी रहेगी लेकिन किसी उलझन से मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आर्थिक मामलों में फंसा हुआ धन मिलने का योग है। गुम वस्तु भी वापस मिल सकती है। कोई शुभ समाचार मिलने के आसार हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- बिजनेस के मामलों में दिन लाभदायक रहेगा। शाम का समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने या शॉपिंग का प्लान बन सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सेहत में थोड़ी नरमी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- किसी कार्य की शुरुआत करने पर सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। गिफ्ट आइटम से जुड़े लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं। घर का सकारात्मक माहौल खुशी देगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामला वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिलेगा। छुपी प्रतिभा सामने आएगी। कमाई के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में लाभ रहेगा। परिवार और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। विरोधी और शत्रु कार्यकुशलता देखकर पस्त होंगे।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है। दोस्तों और शुभचिंतकों से मुलाकात का योग है। ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। लव लाइफ में प्रेमी से उपहार मिलने का योग है।
भाग्यशाली रंग- केसरी, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- सामाजिक क्षेत्र में पहचान का दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता से स्नेह व सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कारोबार-व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। घर में सुख-साधन का आगमन संभव है। लव लाइफ में क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात संभव है। आर्थिक योजनाओं में भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में धन लाभ का योग रहेगा। वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- व्यापार और काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। काम में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। मन विचलित रह सकता है। विदेश व्यापार करने वालों को लाभदायक मौका या शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कामकाज में भाग्य का साथ मिलेगा। धैर्य और संयम से समस्याओं का सामना सफलतापूर्वक होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। सुखद सूचना से मन आनंदित होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कारोबार-व्यापार में कमाई बढ़ेगी लेकिन खर्च पर नियंत्रण आवश्यक होगा। शाम को परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बनेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-25 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: पंचमी रात्रि 10:56 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी का आरम्भ।
चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 11:57 बजे तक, तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।
योगः गण्ड मध्याह्न 12:50 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:43 बजे से मध्याह्न 12:26 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:45 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:26 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: विवाह पंचमी, नाग पंचमी (तमिल)।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्रा: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।