आपके सितारेः 25 नवंबर, मंगलवार 2025 का राशिफल
25 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कारोबार-व्यापार में उतार–चढ़ाव की स्थिति रहेगी, धन फंस सकता है। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में आपसी मतभेद संभव। संतान संबंधी चिंताएँ उभर सकती हैं। छात्रों को शिक्षकों के सहयोग से शिक्षा में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ तालमेल बना रहेगा। सेहत और गृहस्थ जीवन दोनों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है, संयम आवश्यक। आय में वृद्धि संभावित। व्यवसायिक यात्राएँ लाभकारी रहेंगी। लव लाइफ अनुकूल रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकल सकेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़े रहने के साथ कुछ अनचाहे खर्च भी संभव। बैंक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- कारोबार-व्यापार में भाग्य साथ देगा। कोई अच्छी डील मिलने के योग। भाई-बहनों के साथ समय अच्छा गुज़रेगा। लव लाइफ में प्यार और सम्मान प्राप्त होगा। कार्य-व्यवसाय में किसी पूर्व परिचित से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- वाणी और व्यवहार में संतुलन आवश्यक। दफ्तर में अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे और सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल। आमदनी और खर्च में संतुलन रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- परिवार का माहौल सामान्य रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव। कार्यक्षेत्र में पेंडिंग काम निपटाने होंगे। माता से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने के योग।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- भाग्य सुख और आनंद प्रदान करेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी समस्या का समाधान संभव। नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा दिन, पर सभी पक्षों पर विचार करना उचित।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- पूर्व कार्यों से लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कारोबार में लाभ और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- परिवार में शुभ कार्य का योग। जीवनसाथी से उपहार मिलने की संभावना। लव लाइफ में जोश और उत्साह रहेगा। आर्थिक मामलों में नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- भाग्य रोमांचक अवसर प्रदान करेगा। भाई के सहयोग से पारिवारिक व्यवसाय की समस्या दूर होगी। ग्रहों की शुभस्थिति आर्थिक लाभ देगी। शत्रु पक्ष को कमजोर न समझना बेहतर।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे और सहयोग प्राप्त होगा। पिता के मार्गदर्शन से कार्यक्षेत्र की समस्याएँ दूर होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अपने काम से काम रखना उचित।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- आवश्यक कार्य दोपहर बाद पूरे हो सकते हैं। नौकरी में व्यस्तता रहेगी। नया अवसर मिलने की संभावना। नौकरी बदलने का विचार भी उभर सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-26 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: षष्ठी अर्द्धरात्रि 12:01 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी का आरम्भ।
चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:32 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः वृद्धि मध्याह्न 12:43 बजे तक, उपरांत ध्रुव योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:46 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज-त्योहार: सुब्रमण्यम षष्ठी, चंपा षष्ठी, स्कन्द षष्ठी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।