आपके सितारेः बुधवार, 26 नवंबर 2025 का राशिफल
26 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :-
नौकरी में सकारात्मक स्थिति का लाभ मिलने की संभावना है। किसी की बात सुनने के बजाय मन की इच्छा अनुसार कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी। चतुराई से काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :-
कारोबार में कमाई उत्साह बढ़ाएगी। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सामाजिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। धार्मिक विषयों और कार्यों में रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :-
किसी कार्य को लेकर चिंता रहेगी, परंतु काम सरलता से पूर्ण हो सकता है—धैर्य की आवश्यकता होगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूरा होगा। आर्थिक मामलों में बड़ा निर्णय लिया जा सकेगा। संतान की ओर से खुशी प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :-
रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में किसी बात को छिपाने से बचना आवश्यक है, अन्यथा मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी को समय देने की आवश्यकता रहेगी। भाई-बहनों से कार्य में सहयोग मिलेगा। माता की सेहत नरम है तो ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :-
काम पर फोकस रखना आवश्यक है, विरोधी बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से हानि संभव है। दिन खर्चीला रहेगा, इसलिए बजट को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा। प्रॉपर्टी संबंधी काम करने से पूर्व पूरी जांच और संतुष्टि जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
कारोबार में बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। फंसा हुआ धन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन उत्तम रहेगा। जोखिम वाले क्षेत्र में निवेश करने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :-
किसी विषय को लेकर मन विचलित हो सकता है, पर कार्य-व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलने की संभावना है। किसी मित्र के सहयोग से जरूरी कार्य पूरा होगा। पिता और घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :-
सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यकुशलता और आत्मविश्वास करियर में उन्नति दिलाएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान आवश्यक है, अन्यथा मतभेद संभव हैं। बिजनेस में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है तो संयम रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु :-
रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। कार्य-व्यवसाय में दिन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में लापरवाही नुकसान दे सकती है। अनेक अवसर लाभ देंगे। पूर्व में किए कार्यों से भी आर्थिक लाभ की संभावना है। प्रेमी से चल रही नाराजगी दूर हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3
मकर :-
सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। सही समय पर काम पूरा होगा। दोपहर बाद घर में मेहमानों का आगमन संभव है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। शाम तक धर्म और अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :-
कार्य-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान में वृद्धि होगी। पिता का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से जरूरी कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा करनी पड़े तो सावधानी आवश्यक है। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन :-
कारोबार में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। संतान से जुड़ी समस्या सुलझाने में समय लगेगा। व्यापार हेतु छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-27 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: सप्तमी अर्द्धरात्रि 12:49 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी का आरम्भ।
चंद्र राशि: अपराह्न 02:07 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:32 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
योगः ध्रुव मध्याह्न 12:09 बजे तक, उपरांत व्याघात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 बजे से मध्याह्न 12:27 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:47 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: अपराह्न 02:07 बजे से प्रारम्भ।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः अर्द्धरात्रि 12:49 बजे से कल मध्याह्न 12:28 बजे तक।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।