आपके सितारेः शनिवार, 04 अक्टूबर 2025 का राशिफल

04 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 3, 2025 - 23:02
 0
आपके सितारेः शनिवार, 04 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- दूसरों की मदद करने से राहत मिलती नजर आ रही है। पत्नी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव पक्ष में हो सकते हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कोई भी फैसला लेना हो तो जल्दबाजी और भावुकता में न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग-लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ :- दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें। दोपहर बाद व्यवसाय से जुड़ी कोई खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। शाम का समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर बितेगा, जिससे आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग-भूरा, भाग्यशाली अंक-11

मिथुन :- पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिलने की इच्छा पूरी होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना होगा, अन्यथा भविष्य में आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली रंग-धानी, भाग्यशाली अंक-3

कर्क :- व्यापार के लिए की गई यात्रा लाभदायक रहेगी, धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे धन कोष की स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी।
भाग्यशाली रंग-मटमेला, भाग्यशाली अंक-9

सिंह :- राजनीति के क्षेत्र में दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। काफी समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा जिससे प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धीमी पाचन शक्ति और नेत्र विकार की संभावना है। शाम का समय हास्य-विनोद और प्रियजनों के दर्शन में व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग-नारंगी, भाग्यशाली अंक-1

कन्या :- कोई पारिवारिक समस्या चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। विपरीत परिस्थितियों में क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। राजकीय सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग-हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला :- विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल रही है। आय के नए रास्ते खुलेंगे और नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें, तभी विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यस्तता के कारण मौसम का प्रतिकूल असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग-बादामी, भाग्यशाली अंक-2

वृश्चिक :- कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें और वाणी पर नियंत्रण रखें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शाम को परिजनों से मिलने और रात में मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर कोई नई योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग-गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1

धनु :- कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वह समाप्त होगा और विजय प्राप्त होगी। घरेलू सामानों पर पैसा खर्च होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही पैसे खर्च करने होंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। विरोधी परास्त होंगे।
भाग्यशाली रंग-पीला, भाग्यशाली अंक-9

मकर :- कारोबार में किए गए नए बदलावों से लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग संध्या के समय प्रबल रहेगा, लेकिन वाहन में सावधानी रखें। शाम के समय वाहन खराब होने से धन खर्च बढ़ सकता है। पुत्र-पुत्री के विवाह के प्रसंग प्रबल हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग-नीला, भाग्यशाली अंक-3

कुम्भ :- संपत्ति के क्रय-विक्रय का विचार कर रहे हैं तो उसके सभी संवैधानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के अचानक शारीरिक कष्ट के कारण भागदौड़ और अधिक धन खर्च की स्थिति बन सकती है। यदि परिवार में लंबे समय से कोई विवाद चल रहा है तो वह फिर से उठ सकता है।
भाग्यशाली रंग-कत्थई, भाग्यशाली अंक-1

मीन :- निकट और दूर की यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी मानसिक और बौद्धिक भार से मुक्त होते दिख रहे हैं। शाम को कहीं जाने की महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जिससे मन शांत रहेगा। माता-पिता की सलाह मददगार और उपयोगी साबित होगी, जिससे उनके साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग-हरा, भाग्यशाली अंक-2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-05 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: त्रयोदशी अपराह्न 03:03 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।

चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 12:45 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र प्रात: 08:01 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः गंड शाम 04:34 बजे तक, तत्पश्चात वृद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:44 से मध्याह्न 12:31 मिनट तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 06:11 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:01 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: चल रहे है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor