आपके सितारेः सोमवार, 06 अक्टूबर 2025 का राशिफल

06 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 5, 2025 - 23:16
 0
आपके सितारेः सोमवार, 06 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- कारोबार-व्यवसाय के मामले में अनुकूल रहेगा। किसी काम से यात्रा पर जाने पर लाभ का पूरा मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा न करें, नहीं तो बाद में निभाना कठिन होगा। छात्रों को परीक्षा को लक्ष्य बनाना होगा तभी सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :- कामकाज की वजह से यात्रा करनी होगी। नौकरीपेशा जातकों को नया कार्य मिल सकता है या नई योजना की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, पर बड़ों की सलाह काम आएगी। पारिवारिक व्यवसाय में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :- आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है जो भविष्य में लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :- सेहत में नरमी रहेगी। आवेश में आकर गलती हो सकती है, इसलिए धैर्य आवश्यक है। पिता से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। किसी मित्र की मदद से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :- कामकाज और पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यावसायिक विरोधी साजिश रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में खर्च अधिक रहेगा, पर शुभ कार्यों में होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- कुछ नया और रचनात्मक करने से प्रसन्नता होगी। कारोबार में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में प्रेम और सकारात्मक भाव रहेगा। किसी मित्र या पड़ोसी के व्यवहार से मन भावुक होगा। शाम को मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला :- कारोबार में लाभ होगा। किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से फायदा मिलेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। वाणी पर संयम आवश्यक है तभी सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए क्रोध पर नियंत्रण जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :- नई नौकरी की तलाश या नया व्यापार शुरू करने में मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक क्लेश समाप्त होगा। घरेलू जरूरतों की खरीदारी करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु :- सेहत के मामले में सतर्क रहें। सक्रियता और परिश्रम से सफलता मिलेगी। नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी। कारोबार में बदलाव लाभदायक रहेगा। घर की सफाई और व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करेंगे।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3

मकर :- दिन की शुरुआत से योजनाओं को पूरा करने में लग जाएंगे। धन-संपत्ति का लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। कमाई में वृद्धि से प्रसन्नता रहेगी। किसी मित्र के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :- नौकरी या कारोबार में उन्नति का अवसर मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने में दिन व्यतीत हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन :- किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ा रहेगा। दिखावे से बचना आवश्यक है। व्यापार के रुके कार्यों के लिए दिन शुभ रहेगा। कारोबार को विस्तार देने हेतु निवेश संभव है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-07 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः: 2082
शक संवतः: 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: पूर्णिमा प्रातः 09:16 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा कल प्रातः 05:53 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।

चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 01:28 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:28 बजे तक, तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र रहेगा।

योगः ध्रुव प्रातः 09:31 बजे तक, तत्पश्चात व्याघात कल प्रातः 05:35 बजे तक, तत्पश्चात हर्षण योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:43 से मध्याह्न 12:30 मिनट तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:14 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:58 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: अश्विन नवपद ओली पूर्ण, अश्विन पूर्णिमा दान हेतु, मीराबाई जयंती, वाल्मीकि जयंती।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: अर्द्धरात्रि 01:28 बजे पर समाप्त।

मूल: आज प्रातः 04:01 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor