आपके सितारेः मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 का राशिफल और बुधवार, 07 अक्टूबर 2026 का पंचांग
06 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 अक्टूबर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। लेकिन भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। कुछ लोग भावुकता का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। सामाजिक मामलों में सतर्कता से काम करना होगा, किसी वजह से मन आहत हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल - भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। कोई मित्र या पूर्वपरिचित मदद कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलने का योग बना हुआ है। लव लाइफ के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी - भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन :- किसी परेशानी का समाधान निकलेगा और राहत की सांस ले पाएंगे। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका भी मिलेगा। यात्रा और वाहन पर धन खर्च हो सकता है। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। बच्चों की जिम्मेदारियों की वजह से अपनी योजनाओं में कुछ परिवर्तन भी करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी - भाग्यशाली अंक- 1
कर्क :- मानसिक तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। कोई अधूरा अटका काम बनेगा। उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नौकरी में साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम अटका है तो वह पूरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा - भाग्यशाली अंक- 2
सिंह :- कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। महत्वपूर्ण योजना के सफल होने की खुशी होगी। नौकरी में दिन सुखद और अनुकूल बीतेगा। काम के साथ ही मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। किसी मित्र या सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल - भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- नौकरी में अपने काम पर ध्यान देना होगा। मानसिक उथल-पुथल की वजह से परेशानी और चिंता हो सकती है। सेहत के मामले में भी दिन नरम रहने वाला है। शिक्षा और प्रतियोगिता में छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का - हरा भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- साझेदारी के काम में भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करेगा। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कमाई में वृद्धि होगी। संतान से संबंधित किसी चिंता-परेशानी का समाधान हो सकता है। बिजनेस में लाभ पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम - कलर भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक :- दिन खर्चीला और मानसिक उलझन वाला रहेगा। अचानक कुछ काम आ सकता है, जिससे मानसिक परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की वजह से भी तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में बजट संभलकर करें। सेहत और वाहन पर धन खर्च का योग बना हुआ है।
भाग्यशाली रंग- बादामी - भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- एक से अधिक स्रोत से आर्थिक लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कोई अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला - भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- कल अपने काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। परिवार से भी सहयोग मिलेगा। कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। पैसा कहीं फंसा है तो वह मिल सकता है। अगर माता की सेहत नरम चल रही है तो उनकी सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल - भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ :- आवेश और भावुकता से बचना चाहिए। जल्दबाजी में किए गए काम से मानसिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा। विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई - भाग्यशाली अंक- 18
मीन :- थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन सफलता मिलने से मन आनंदित होगा। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रहेगी। कोई काम जो लंबे समय से अटक रहा था, वह पूरा होगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- नारंगी - भाग्यशाली अंक- 12
-बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-06 अक्टूबर 2026 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – अश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: एकादशी अर्द्धरात्रि 12:34 बजे तक उपरांत द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 10:17 बजे तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: आश्लेषा नक्षत्र रात्रि 10:17 बजे तक उपरांत मघा रहेगा।
योगः सिद्ध प्रात: 07:20 बजे तक उपरांत साध्य कल प्रात: 05:00 बजे तक उपरांत शुभ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्नसिद्ध 11:44 बजे से 12:30 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:13 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:00 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: इंदिरा एकादशी व्रत, एकादशी श्राद्ध, गण्डमूल।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।