आपके सितारेः बुधवार, 08 अक्टूबर 2025 का राशिफल
08 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 09 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कार्य क्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आपका अच्छा व्यवहार सभी को खुश कर देगा, आप लोगों से सहयोग प्राप्त कर पाएंग। शाम के समय जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब कुछ नियंत्रण में होगा। भागदौड़ रहेगी और धन का व्यय होगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- संतान के भविष्य को लेकर आज कुछ चिंता हो सकती है। व्यापार और कारोबार को आज नई गति मिलेगी। आपको आज किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा व्यापारियों को आज कोई लाभदायक डील मिलेगी। आज ससुराल पक्ष से मान सम्मान के योग नजर आ रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- कारोबार व्यापार के लिए की गई यात्रा आज सफल रहेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ती नजर आ रही है।आज माता के स्वास्थ्य में कुछ नरमी हो सकती है, इसलिए उनके खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज उच्चाधिकारियों के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको फायदा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले में आपको नुकसान होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- आज सामाजिक और राजनीतिक काम में लाभ मिलेगा। संतान के प्रति जिम्मेदारी भी आज पूरी होगी। यदि आपके कुछ काम लंबे समय से रुके हुए हैं तो आज उन्हें पूरा करने का दिन है। आप अपनी मेहनत से अटके औऱ पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंग। आज आप अपने व्यवसाय के लिए नई योजनाएं बनाएंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। आपको अपने पिता और वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग की जरूरत होगी। आज का दिन दान-पुण्य और सेवा में बीतेगा। आपके विरोधी और शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन फिर भी वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, दाम्पत्य जीवन में आनंद की अनुभूति होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- शिक्षा प्रतियोगिता में आप आज सफलता पाएंगे। व्यापार में कमाई के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक बहेतर होगी और आप मन ह मन आनंदित होंगे। आज आपकी वाणी कुशलता से भी फायदा उठा सकते हैं। आपको मान सम्मान मिलेगा। आज भागदौड़ अधिक हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर दिख सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- आपको नौकरी और व्यवसाय में वाणी पर संयम रखना होगा अन्यथा बनता काम भी बिगड़ सकता है। वैसे आज दिन के दूसरे भाग से स्थिति मे सुधार दिखेगा। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने से आपके धन, मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। रुका हुआ काम बनता नजर आ रहा है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9
धनु :- आज के दिन पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। आज घरेलू सामानों पर धन खर्च होने से आपका बजट प्रभावित होगा, अपने खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर:- व्यापार के क्षेत्र में अनुकूल लाभ और सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी में जी-तोड़ मेहनत करते नजर आएंगे। आपको आज अपने काम में भाग्य का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोई अटका काम आपका बनेगा। आज धार्मिक स्थलों पर जाने का भी प्लान बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- आपको कोई भी कागजी काम करते समय सजग रहना होगा।। घर परिवार का आपको आज पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी कोई चाहत पूरी होगी। संतान की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर आप धन खर्च कर सकते है।पैसो के लेनदेन में आप सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-आज अपनी बुद्धि और अनुभव का लाभ मिलेगा। आपको आज कोई शुभ सूचना मिलने की खुशी होगी। परिवार का आपको आज पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता पिता से भी स्नेह और आशीर्वाद पाएंगे। कारोबार व्यापार का विस्तार होगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788Top of Form
-09 अक्टूबर 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: कार्तिक मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: तृतीया रात्रि 10:54 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।
चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 01:23 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र रात्रि 08:02 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।
योगः वज्र रात्रि 09:32 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 से मध्याह्न 12:34 मिनट तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:15 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:56 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः मध्याह्न 12:37 बजे से रात्रि 10:54 बजे तक
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।