आपके सितारेः बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 का राशिफल
1 अक्टूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 2 अक्टूबर, 2025 का पंचांग भी।
राशिफल बुधवार 01 अक्टूबर 2025
मेष :- भाई बहनों की सलाह से आज आपको फायदा हो सकता। सरकारी काम में आपको आज फायदा मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति से लेन-देन से बचना होगा, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ
भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- आज का दिन कामकाज के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। लेकिन आप अपनी समझदारी और चतुराई से स्थिति को अनुकूल बना पाएंगे। आपको आर्थिक लाभ भी मिलेग। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज वाहन सुख प्राप्त करेंगे। आपको किसी दूर रहने वाले मित्र या सबंधी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- जीवनसाथी की ओर से आप सहयोग पाएंगे। किसी सुख साधन के मिलने से आपको खुशी होगी। आर्थिक लाभ का भी संयोग बनेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। शाम के समय आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेगे। घरेलू जरूरतों पर धन खर्च होगा। साझेदारी के कारोबार में साझेदारों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- आपको कारोबार व्यापार में लाभ का मौका मिलेगा। आप आज सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले पाएंगे। आपको आज कुछ उन्नतिदायक अवसर मिलेंगे लेकिन आपको अवसर को पहचानना होगा। आप आज किसी निकट संबंधी से मिलने जा सकते हैं। कोई खुशखबरी मिलने का योग बना है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला
भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- नौकरी कारोबार में उन्नति का मौका मिलेगा आपमे आज नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको प्राप्त हो सकता है। बिजनेस मे आज आप अपनी व्यवहारिकता से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। बच्चो की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का आज संयोग बन सकता है। जो लोग घर परिवार से दूर रह रहे हैं उन्हें परिवार के सदस्यों से कोई प्रसन्नता दायक खबर मिल सकती है। आप आज रचनात्मक और कलात्मक विषयों में रुचि लेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा
भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई लाभदायक अवसर मिलेगा। सामाजिक कार्य़ों में भाग लेने से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपके शत्रु और विरोधी शांत रहेगे। लेकिन आज महत्वपूर्ण काम को दूसरो के भरोसे छोड़ने की गलती ना करें नहीं तो बाद मे परेशानी होगी।पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए पिता की सेहत ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर
भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- आर्थिक योजनाओं में गंभीरता से काम लेने की जरूरत है। कुछ अचानक बनने वाली स्थिति की वजह से आपका धन आज खर्च हो सकता है। आपको किसी मित्र या सगे संबंधी की आज मदद करनी होगी। सेहत के मामले मे भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा। वैसे आज आपको पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक-9
धनु :- कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है। आपको आज अपनी आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आज उसकी वसूली हो सकती है। आज बिजनेस में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी सगे संबंधी को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है।वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर भाग्यशाली अंक- 3
मकर:- आज किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का भी मौका मिलेगा जो आपके लिए जीवन की नई राह खोलेगा। आप आज जीवनसाथी के लिए कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा। दान पुण्य के द्वारा आज आप सुकून पाएंगे और आपके अंदर सकारात्मक भाव आएगा।
भाग्यशाली रंग- मटमेला
भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- करियर कारोबार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। आपको आज वैवाहिक जीवन मे भी सुख और सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज किसी कारण से यात्री करनी पड़ सकती है। सगे संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझना होगा और उनको वस्त्र अथवा उपहार देना होगा। आपके बीच चल रहा तनाव भी आज दूर होगा। आपको आज आलस्य से बचना होगा, नहीं तो कोई काम आपका अटक सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी
भाग्यशाली अंक- 9
दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, मो.-
9893118788
02 अक्टूबर 2025 का पंचांगः
वारः गुरुवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः1947
माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष
तिथि: दशमी शाम 07:10 बजे तक तत्पश्चात एकादशी रहेगी।
चंद्र राशि:- मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 09:13 बजे तक तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।
योगः सुकर्मा रात्रि 11:29 बजे तक तत्पश्चात धृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:44 से मध्याह्न 12:31 मिनट तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:11 बजे
.
सूर्यास्तः सायं 6:04 बजे
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: सरस्वती विसर्जन,आयुध पूजा, दुर्गा विसर्जन,बंगाल विजयादशमी, विजयादशमी,दशहरा,मध्वाचार्य जयंती,विद्यारम्भ दिवस,बुद्ध जयंती।
विशेष दिवस: गाँधी जयंती,लालबहादुर शास्त्री जयंती।
पंचक:कोई नहीं है.
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में