आपके सितारेः शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 का राशिफल

10 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 9, 2025 - 23:37
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- विरोधी और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। सलाह है कि कर्ज लेनदेन से बचा जाए। लोन के प्रयास में परेशानी आएगी। कोई कार्य अटक जाने से परेशानी संभव है। पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और मित्रों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ :- कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा कार्य मिल सकता है। सफलता प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की शंका या असमंजस से दूर रहकर पूरे लगन से कार्य पूरा करना होगा। इससे सराहना और मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लोन लेने के प्रयास में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन :- सेहत का ध्यान रखना होगा। फिजूलखर्ची से बचना आवश्यक है, अन्यथा आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मन प्रसन्न करेगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होना पड़ सकता है। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क :- सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। परिवार के सहयोग से लाभ मिलेगा। शत्रु परेशानी पैदा कर सकते हैं, अतः विरोधियों से सतर्क रहना होगा। पिता का विशेष ध्यान रखें, उनकी सेहत में गिरावट की आशंका है। मेहनत के बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- दिन मानसिक तनाव और उलझन बढ़ाने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लेना होगा, अन्यथा नुकसान संभव है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में प्रेमी संग समय बिताने का अवसर मिलेगा। माता-पिता की ओर से सहयोग संभव है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 9

कन्या :- आलस्य त्यागकर व्यापार और घर के अधूरे कार्य पूरे करने होंगे। माता-पिता से भरपूर सहयोग और सुख मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता संभव है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आएंगे। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 8

तुला :- दिन अधिकार और धन वृद्धि करने वाला रहेगा। कमाई में इजाफा होगा। दूसरों के हित में सोचने और मदद के लिए आगे आने की प्रवृत्ति रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के इच्छुक लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक :- व्यवसाय विस्तार के प्रयास फलदायी होंगे। कानूनी विवादों में सफलता के संकेत हैं। मन में क्रोध रहेगा, उस पर नियंत्रण आवश्यक है। नौकरी और व्यापार में किसी वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए, अन्यथा छवि प्रभावित हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक और राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परोपकार के कार्यों पर धन व्यय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। पेट से संबंधित समस्या की आशंका है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से भेंट का योग है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर :- कोई कीमती वस्तु प्राप्त हो सकती है, पर खर्च भी बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष से सहयोग और लाभ संभव है। भविष्य के लिए किया गया निवेश फलदायी रहेगा। व्यापार में मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। शाम के समय संतान के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :- आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। कोई लाभदायक डील संभव है। तकनीकी बुद्धि और क्षमता से लाभ मिलेगा। सामान का ध्यान रखना होगा, खोने या चोरी की आशंका है। जीवनसाथी की भावनाओं और बातों का सम्मान करना आवश्यक है, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

मीन :- परिवार में पुत्र या पुत्री के विवाह संबंधी विवाद सुलझ सकता है। व्यक्तित्व और व्यवहार से संपर्क का दायरा बढ़ेगा। कोई आवश्यक कार्य पूरा होगा। सामाजिक सम्मान मिलने से मनोबल ऊँचा रहेगा। छात्र परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा, -मोबाइलः 9893118788

-11 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: पंचमी शाम 04:43 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशि: रात्रि 02:24 बजे तक वृषभ तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र अपराह्न 03:20 बजे तक तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

योगः  व्यतिपात अपराह्न 02:07 बजे तक तत्पश्चात वरियान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 से मध्याह्न 12:34 मिनट तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग, अमृतसिद्धियोग।

सूर्योदयः  प्रातः 06:16 बजे।

सूर्यास्तः  सायं 05:34 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: रोहिणी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा मेंTop of Form

SP_Singh AURGURU Editor