आपके सितारेः, शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 का राशिफल

11 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 10, 2025 - 22:35
 0
आपके सितारेः, शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष: शिक्षा और करियर के लिहाज से दिन लाभकारी और अनुकूल रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में संयम आवश्यक है, विवाद और मानसिक तनाव का सामना हो सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ: खर्चीला दिन लेकिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। उलझन की स्थिति रहेगी और कुछ खर्च बजट प्रभावित कर सकते हैं। संयमित रहना आवश्यक है। शाम के समय कोई सामाजिक रिश्ता लाभकारी रहेगा।

भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 11

मिथुन: कार्यक्षेत्र की उलझनों को लेकर दुविधा रहेगी। आर्थिक मामलों में संयम जरूरी, गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार में भाइयों से सहयोग और लाभ मिलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक चर्चा और हंसी-मज़ाक का माहौल बनेगा।

भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क: भौतिक सुख साधनों पर खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्र के लोग अपने क्षेत्र से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, प्रभाव और लाभ दोनों बढ़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी की आलोचना पर ध्यान न दें।

भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह: मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर आएंगे। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। लव लाइफ रोमांटिक और रोमांचक रहेगी। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण चर्चा संभव। धर्म, कर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी।

भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1

कन्या: बीमार जातकों की सेहत में सुधार होगा। परिवार की समस्याओं का समाधान सफल रहेगा। शाम के समय कारोबार में फंसा पैसा वापस मिल सकता है। खर्च बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 3

तुला: निकट या दूर की यात्रा संभव। विदेश से कारोबार करने वालों को लाभकारी सूचना मिलेगी। साझेदारी में निर्णय कुछ समय के लिए टालें। कारोबार की प्रगति देखकर उत्साह बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक: नौकरी में सहकर्मियों और अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र के लिए दिन लाभप्रद। परिवार में संतान संबंधी विषय पर मन परेशान हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों का प्रभाव बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1

धनु: पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। मन में विचार और सवाल आएंगे। कारोबार में लाभ पाने के लिए मेहनत जरूरी। तकनीकी समस्या से परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

मकर: कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी जरूरी। संपत्ति का सौदा लाभकारी होगा। किसी के प्रभाव में आकर निर्णय न लें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

कुम्भ: पिता के साथ तालमेल बनाए रखें। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महिला मित्र की मदद से लाभ मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 1

मीन: कार्य में सफलता मिलेगी। विरोधियों के प्रति सतर्क रहें। मित्र या निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंता होगी। संतान से जुड़ी समस्या का समाधान संभव।

भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-12 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वार: रविवार।
विक्रम संवतः: 2082
शक संवतः: 1947
माह/पक्ष: कार्तिक मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: षष्ठी अपराह्न 02:16 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशि: मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र अपराह्न 01:36 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
योग: वरियान प्रातः 10:55 बजे तक. तत्पश्चात परिघ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 से मध्याह्न 12:34 मिनट तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदय: प्रातः 06:16 बजे।
सूर्यास्त: सायं 05:53 बजे।
राहूकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः अपराह्न 02:16 बजे से अर्द्धरात्रि 01:15 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor