आपके सितारेः बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 का राशिफल
15 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने पर सफलता मिलेगी। दिन महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहेगा। व्यापार में कुछ नई योजना बनेगी, जिसमें सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए की गई यात्राएं अत्यंत लाभदायक रहेंगी।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :- किसी शुभ मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शाम के समय वाहन का प्रयोग करते समय सजग और सतर्क रहना आवश्यक है। किसी खास मित्र से भेंट हो सकती है जो मददगार साबित होगा। कोई दोस्त खुशखबरी लेकर आएगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :- कारोबार में तेजी और प्रगति रहेगी, पर अहंकार से बचना होगा। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान किया जा सकता है। छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। लव लाइफ में प्रियतम के साथ यात्रा का योग बनेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :- परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाना शुभ रहेगा, इससे मन का बोझ हल्का होगा। किसी सगे संबंधी को लेकर चिंता हो सकती है। विवाह योग्य जातकों को उत्तम प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आयात-निर्यात के कार्य में लाभ मिलेगा। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :- कारोबार से जुड़ी चिंता रह सकती है। संतान कारोबार में सहायता करेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में शुभ समाचार से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई मनचाही इच्छा आज पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आरंभ किए गए कार्य भविष्य में लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से विशेष लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कोई चिंता दूर होगी। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, पर साहस और बुद्धि से उन्हें परास्त किया जा सकेगा। मन की कमजोरी पर नियंत्रण आवश्यक है। प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – जरिम रंग, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :- शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। छोटी यात्रा का योग बनेगा। पुराना विवाद समाप्त हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रमोशन और प्रोत्साहन की संभावना है। उपहार लेनदेन से प्रसन्नता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु :- अचानक आए कार्यों से मानसिक तनाव रह सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह कारोबार में सहायक होगी। संतान के भविष्य की चिंता समाप्त होगी। पिता के स्वास्थ्य में कमी संभव है। कोई मित्र सहयोग करेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम रंग, भाग्यशाली अंक – 3
मकर :- सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। मायके पक्ष से धन लाभ के योग बनेंगे।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :- विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। संतान विवाह की योजनाएं बनेंगी। धर्म-अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। दोपहर के समय वाहन चलाते हुए सावधानी रखें, पैर में चोट की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन :- गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना आवश्यक है। दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। माता-पिता से सहयोग और लाभ प्राप्त होगा। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। शाम का समय पारिवारिक सुख में बीतेगा। पुरानी समस्या का समाधान होगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-16 अक्टूबर 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947।
माह/पक्ष: कार्तिक मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: दशमी प्रातः 10:35 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।
चंद्र राशि: मध्याह्न 12:42 बजे तक कर्क, तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र मध्याह्न 12:42 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।
योगः शुभ अर्द्धरात्रि 02:11 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 से मध्याह्न 12:27 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:17 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:49 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे हैं।
भद्राः आज प्रातः 10:35 बजे तक।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।