आपके सितारेः गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 का राशिफल

16 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 17 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 15, 2025 - 23:45
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- बैंकिंग के काम में भाग्य सफलता दिलाएगा। कोई चिंता या परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। घर में शुभ कार्यक्रम का संयोग बनेगा। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव के कारण शिक्षा में परेशानी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- व्यापार में गति लाने के लिए नए साधनों का प्रयोग होगा। निर्णय क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लेनदेन में सफलता मिलेगी, पर सतर्क रहना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भाई की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ मिलेगा। किसी पड़ोसी से सहयोग प्राप्त होगा। घर के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी संभव है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। सुख-सुविधाओं पर धन व्यय हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी। उपहार और मिलन की खुशी रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता संभव है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, अन्यथा करीबी संबंधी नाराज हो सकते हैं। दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से संबंधित समस्याओं में सुधार संभव है। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कहासुनी हो सकती है। परिवार में शुभ कार्यक्रम की चर्चा संभव है। छात्र पढ़ाई पर ध्यान देंगे। मित्र या पड़ोसी से सहयोग प्राप्त होगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अधिकारों और संपत्ति में वृद्धि संभव है। विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति सजग रहना होगा और शिक्षा संबंधी मामलों में धन खर्च करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है, पर स्थिति संभाली जा सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार में लाभ पाने के लिए अधिक परिश्रम आवश्यक है। नौकरीपेशा जातकों को बड़ा अवसर मिल सकता है। किसी संबंधी की सेहत को लेकर चिंता संभव है। जोखिम वाले कार्यों से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- सामाजिक कार्यों में भागीदारी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम से रात तक पेट संबंधी परेशानी की आशंका है, इसलिए खानपान संयमित रखना उचित होगा। आलस्य छोड़कर कार्यों में सक्रियता सफलता दिलाएगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग संभव है। कारोबार में मन लगेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। नए कार्य में निवेश लाभदायक रहेगा। दोपहर में जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी संभव है।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- बुद्धि और कौशल का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में संयम आवश्यक रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च परेशानी दे सकते हैं। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। सेहत के प्रति सजग रहना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- किसी परेशानी के सुलझने से राहत मिलेगी। बच्चों से जुड़ा विवाद समाप्त होगा। परिवार और मित्रों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। नई जान-पहचान बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-17 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - कृष्ण पक्ष।

तिथि: एकादशी प्रातः 11:12 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।

चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र अपराह्न 01:57 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः शुक्ल अर्द्धरात्रि 01:49 बजे तक, उपरांत ब्रह्म योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:41 से मध्याह्न 12:27 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:19 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:48 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: गोवत्स द्वादशी, तुला संक्रांति, रमा एकादशी व्रत।

विशेष दिवस: सूर्य अपराह्न 01:54 बजे तक कन्या राशि में रहकर, उपरांत तुला राशि पर संचार करेंगे।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: अपराह्न 01:57 बजे पर समाप्त।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor