आपके सितारेः सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 का राशिफल

20 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 21 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 19, 2025 - 22:50
 0
आपके सितारेः सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :-
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, जिसमें धन भी अधिक खर्च होगा। कुछ तनाव रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सहयोग रहेगा। भाई की सलाह से व्यापार में प्रगति होगी। प्रेम जीवन में कुछ तनाव संभव।
भाग्यशाली रंग — गेरुआ, भाग्यशाली अंक — 1

वृषभ :-
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। किसी समस्या का समाधान शाम के समय मिलेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में लाभ और आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग — बादामी, भाग्यशाली अंक — 2

मिथुन :-
किसी सगे संबंधी से भेंट संभव। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। जीवन आनंदमय रहेगा। संतान से खुशी और माता-पिता से स्नेह प्राप्त होगा। कमाई में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में परिचय का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6

कर्क :-
गुरु के शुभ प्रभाव से धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। अधिकारी कार्य से प्रभावित होंगे। बुद्धि और विवेक से किए गए कार्य सफल होंगे। परिवार के छोटे बच्चों के साथ समय सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 9

सिंह :-
परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद के लिए धन खर्च होगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यकुशलता से दूसरे प्रभावित होंगे।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 5

कन्या :-
शुभ कार्यों में धन खर्च होगा पर चिंता नहीं होगी। मित्रों की मदद का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम आवश्यक अन्यथा विवाद संभव। लव लाइफ सुखद रहेगी। संतान से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिलेगा।
भाग्यशाली रंग — हल्का हरा, भाग्यशाली अंक — 6

तुला :-
कारोबार में परिवार का सहयोग मिलेगा। अधिक कार्य से स्वास्थ्य में गिरावट संभव। प्रोजेक्ट की सफलता से बुद्धि और पराक्रम की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। बाहर के भोजन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग — केसरी, भाग्यशाली अंक — 6

वृश्चिक :-
व्यवसाय में लाभ होगा। विरोधी शांत रहेंगे। कार्य का दबाव अधिक रहेगा जिससे थकान महसूस होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। किसी मित्र की मदद से फायदा संभव। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।
भाग्यशाली रंग — लाल, भाग्यशाली अंक — 9

धनु :-
अधिकारी सहयोग करेंगे। पद और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य संबंध मजबूत होंगे। कारोबार में लाभ होगा। घर के बड़ों से स्नेह और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग — क्रीम, भाग्यशाली अंक — 3

मकर :-
लंबे समय से रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव। कामकाज की व्यस्तता से लव लाइफ के लिए समय कम मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा विवाद वरिष्ठ के सहयोग से सुलझेगा।
भाग्यशाली रंग — मटमैला, भाग्यशाली अंक — 8

कुम्भ :-
भविष्य के लिए नई योजनाओं पर कार्य संभव। माता-पिता का आशीर्वाद सफलता दिलाएगा। अच्छे कार्यों से परिवार का नाम ऊँचा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग — नीला, भाग्यशाली अंक — 7

मीन :-
संतान और जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति की संभावना। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग — धानी, भाग्यशाली अंक — 9

Top of Form

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-21 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास — कृष्ण पक्ष।

तिथि: अमावस्या शाम 05:54 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी।

चंद्र राशि: प्रातः 09:36 बजे तक कन्या, तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र रात्रि 10:59 बजे तक, तत्पश्चात स्वाति नक्षत्र रहेगा।

योगः विषकुम्भ अर्द्धरात्रि 03:17 बजे तक, उपरांत प्रीति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 से मध्याह्न 12:26 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:21 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:45 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: कार्तिक अमावस्या, दर्श अमावस्या।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor