आपके सितारेः बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 का राशिफल
22 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- नौकरी और व्यवसाय में काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच प्रेम जीवन के लिए समय निकाले जा सकता है, जिससे जीवनसाथी खुश रहेगा। व्यापार करने वालों को नए ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और आहार का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ :- छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को अपने व्यापार को नई गति देने के लिए किसी बड़े की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कुछ खर्चे भी होंगे, जो इच्छा के विरुद्ध भी करने पड़ सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन :- व्यापार में कुछ नए सौदे फाइनल होंगे। मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीदने का अवसर मिलेगा। व्यापार करने वालों को धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भविष्य की चिंता कम होगी। भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
कर्क :- व्यापारियों का मन अशांत रह सकता है क्योंकि शत्रु साजिश रच सकते हैं, लेकिन गतिविधियों पर नजर रखकर बचाव संभव है। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंधों में आज खटास आ सकती है।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह :- बनाई योजनाओं पर काम करते हुए प्रसन्नता अनुभव होगी, लेकिन जल्दबाजी में किया गया काम मुश्किलें बढ़ा सकता है। परिवार में नम्रता बनाए रखें और सभी कार्य समय पर पूरा करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या :- संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन शाम तक बड़ों से सलाह लेने पर यह चिंता समाप्त हो जाएगी। स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ और धन खर्च करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षकों की सेवा का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
तुला :- घर के रुके हुए काम पूरे होंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है और भाग्य का साथ मिलेगा। सरलता से बने सभी कार्य पूर्ण होंगे। बैंक में कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: जरिम कलर, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक :- आज का दिन कठिन रहेगा। बिना सोचे समझे कोई फैसला न लें, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। कारोबार में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए पिता की सलाह जरूरी है। कोई डील फाइनल करने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
धनु :- कानूनी विवाद समाप्त हो सकता है, जिससे धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कर्ज लेने की योजना न बनाएं, चुकाना मुश्किल होगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है, आलस्य त्याग कर आगे बढ़ें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक: 3
मकर :- व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे मौके मिलेंगे, ज्यादा सोचने से बात हाथ से निकल सकती है। त्वरित निर्णय लें और आगे की कार्रवाई पर ध्यान दें। राजनीतिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में संभलकर रहना होगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8
कुम्भ :- कारोबार में आ रही परेशानियों का समाधान ढूंढने में सफलता मिलेगी। इंश्योरेंस और फाइनेंसर योजना के काम से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। मायके पक्ष से धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। विद्यार्थी मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7
मीन :- चतुराई से समस्याओं का समाधान निकालना होगा, तभी संतोष मिलेगा। सफलता देखकर लोगों के मन में द्वेष का भाव रहेगा, पर उनकी परवाह न करें। माता के स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। कार्यस्थल में विवाद उत्पन्न हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-23 अक्टूबर 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वितीया रात्रि 10:46 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 10:06 बजे तक तुला, तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र कल तड़के 04:51 बजे तक, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
योगः आयुष्यमान कल तड़के 05:00 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:25 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:22 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:43 बजे।
राहुकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः भैया दूज, यम द्वितीया, चंद्र दर्शन।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।