आपके सितारेः गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 का राशिफल

23 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 22, 2025 - 22:39
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- दिन परेशानियों को दूर करने वाला रहेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। राशि से नवम उपरांत दशम भाव में चंद्रमा का गोचर मित्रों से सहयोग दिला रहा है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लालभाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कारोबार में लाभ अर्जित होगा। किसी रिश्ते को लेकर चल रहा विवाद समाप्त होता दिखेगा। अचल संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होकर लाभ दिलाएंगे।
भाग्यशाली रंग- बैगनीभाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। भाग्य लाभ का संयोग बनेगा। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। कामकाज में सकारात्मक स्थिति रहेगी। मधुर वाणी का प्रभाव सफलता दिलाएगा। विरोधियों से भी काम निकलवाने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटीभाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभ प्रदान करेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होगा। किसी निर्णय का लाभ मिलेगा। शाम के समय धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा। धर्मार्थ कार्यों पर धन खर्च होगा। उपहार मिलन की खुशी होगी।
भाग्यशाली रंग- भूराभाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। खर्च बढ़ सकता है। किए गए कार्यों का विरोध संभव है। जीवनसाथी का सहयोग स्थिति संभालने में मदद करेगा। शाम के समय धर्म कर्म के कार्यों में सहभागिता होगी।
भाग्यशाली रंग- लालभाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। राशि स्वामी बुध का उदय कारोबार और कमाई में लाभ देगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा संभव है। पुराने अधूरे कार्य निपटाने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हराभाग्यशाली अंक- 3

तुला :- नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। साख बढ़ेगी। किसी अप्रत्याशित खबर से आश्चर्य होगा। कार्य समय पर पूरे होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलरभाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- राशि से चंद्रमा द्वितीय उपरांत तृतीय भाव से गोचर कर भाग्य उन्नति का संयोग बना रहा है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रुचिकर भोजन और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। उपहार व मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग- बादामीभाग्यशाली अंक- 6

धनु :- किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यस्तता बनी रहेगी। समय प्रबंधन से सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में सहयोग रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीलाभाग्यशाली अंक- 7

मकर :- दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। शाम को जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की सलाह कारगर सिद्ध होगी। पड़ोसियों के कारण कुछ दिक्कतें संभव हैं। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग- धूमलभाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- बेवजह की शंकाओं और विवादों से बचना आवश्यक है। अन्यथा धन और समय दोनों का नुकसान होगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शाम को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है। व्यापार में विषय रूप से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थईभाग्यशाली अंक- 18

मीन :- छात्र शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कारोबार में कमाई बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत होगी जो भविष्य में लाभ देगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। बाहर के भोजन से परहेज करें। दिन सुख साधन दिलाने वाला रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगीभाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-24 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: तृतीया अर्द्धरात्रि 01:19 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी।

चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र कल प्रातः 07:51 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः सौभाग्य कल प्रातः 05:55 बजे तक, उपरांत शोभन योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:25 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:23 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:42 बजे।

राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज-त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor