आपके सितारेः रविवार, 26 अक्टूबर 2025 का राशिफल

26 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 25, 2025 - 23:01
 0
आपके सितारेः रविवार, 26 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- खर्च बढ़ेंगे और मानसिक तनाव भी बढेगा। कामकाज का तनाव हावी रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करना होगा, जिसके लिए धन और समय दोनों ही खर्च होंगे। व्यापार करने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक - 1

वृषभ :- सुख साधनों में वृद्धि होगी। काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। कार्य शीघ्र पूरा करके घर लौटने का प्रयास रहेगा। किसी कारण से यात्रा का संयोग बनेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक - 2

मिथुन :- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की खुशी होगी। आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखना होगा, पर आय के नए स्रोत भी बनेंगे। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा, भाग्यशाली अंक - 6

कर्क :- किसी शुभ कार्य में भागीदारी रहेगी। कारोबार व व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में किसी पर भी भरोसा करने से पहले दो बार सोचना आवश्यक है। प्रॉपर्टी खरीदने की सोच है तो उसके सभी पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखें।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक - 9

सिंह :- उतावलेपन से बचना होगा। धैर्य से सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। सांसारिक सुख-सुविधाओं पर धन व्यय हो सकता है। नया कार्य प्रारंभ करने से पूर्व विचार कर निर्णय लें। शत्रुओं से सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक - 5

कन्या :- दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित कार्य पूर्ण होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मन धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में लगेगा। किसी बुजुर्ग की सेवा कर सुकून प्राप्त होगा। शुभ कार्यों में धन व्यय होगा।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा, भाग्यशाली अंक - 6

तुला :- कामकाज में लाभ और सफलता के योग हैं। मेहनत और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। शाम का समय सुखद और मनोरंजक रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग - जरिम कलर, भाग्यशाली अंक - 6

वृश्चिक :- सफलता पूरी तरह मेहनत पर निर्भर करेगी। वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। नौकरी में नया कार्य सौंपा जा सकता है। दिन के प्रथम भाग में कुछ उलझनें आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक - 9

धनु :- व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे पर बुद्धिमत्ता से पराजित होंगे। मित्र के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग - क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक - 3

मकर :- नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। भूमि-जायदाद से जुड़ा विवाद सुलझ सकता है। शाम को सेहत में गिरावट संभव है, खान-पान का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक - 8

कुंभ :- आर्थिक लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। दीर्घकालीन निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक - 7

मीन :- वातावरण आनंदमय और खुशहाल रहेगा। व्यापार में अधिक पूंजी लगाने का विचार भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। परिवार के लिए लिया गया निर्णय हितकारी रहेगा। अटके कार्य पूर्ण होने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक - 9

— दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

27 अक्टूबर 2025 का पंचांगः

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: षष्ठी कल प्रातः 07:59 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।

चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र अपराह्न 02:27 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः अतिगंड प्रातः 07:27 बजे तक, उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:25 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:40 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज त्योहार: स्कन्द षष्ठी, छठ पूजा, सूर सम्हारम।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: अपराह्न 02:27 बजे पर समाप्त।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor