आपके सितारेः सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 का राशिफल
27 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- व्यावसायिक निर्णय लेते समय विचार स्पष्ट रखने से भविष्य में फायदा मिलेगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लिया जा सकता है। जीवनसाथी संग कुछ कहासुनी और मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ :- कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। व्यापार में नया करने की योजना में पिता की सलाह लेना जरूरी होगा। मातृपक्ष से धन लाभ होगा। रोजगार से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। शाम को भाइयों से कुछ खास मुद्दों पर सलाह संभव।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
मिथुन :- कारोबार में अपेक्षाओं के पूरा न होने से निराशा हो सकती है। निजी संबंधों में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। कठिन अनुभवों से सीख लेकर मेहनत जारी रखनी होगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
कर्क :- शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी फैसले से पहले सोच-विचार करना चाहिए। संतान कुछ अच्छे काम करेगी, जिससे गौरवान्वित महसूस होगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह :- निजी संबंधों में खुशी मिलेगी। व्यापार में मुनाफ़ा होगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में तालमेल और सहयोग बना रहेगा। आलस्य छोड़कर रुके कार्य पूरे करने होंगे।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5
कन्या :- कामकाज और कारोबार में तेजी से बदलाव होगा। नई योजनाओं से सफलता मिलेगी। फैसले लेते समय दिल की सुनना आवश्यक। दूसरों की गलतियों को माफ करना चाहिए। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6
तुला :- व्यवस्थाओं और परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। सकारात्मक महसूस होगा। नए अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। नौकरी में शत्रु काम बिगाड़ सकते हैं, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कमी आएगी।
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 6
वृश्चिक :- दिखावा और घमंड भरी जिंदगी में सुधार जरूरी। निजी और पेशेवर मामलों में ऊर्जा बढ़ाकर असंभव कार्य संभव करने का साहस दिखाना होगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9
धनु :- मित्र कारोबार के लिए नई डील ला सकते हैं। शाम को माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। वाद-विवाद से बचना होगा अन्यथा कानूनी परेशानी हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहना सफलता के लिए आवश्यक।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3
मकर :- कार्यक्षेत्र में पुराने तरीकों में सुधार लाभ देगा। नौकरी में बोलने से पहले सोच-विचार करना होगा। निजी संबंधों में भावनाएं हावी रहेंगी। अधिकारी सहयोग से बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8
कुम्भ :- सामान का ध्यान रखते हुए कार्य करना होगा। नौकरी में पद प्रभाव का लाभ मिलेगा। विरोधी और शत्रु हावी रह सकते हैं। कारोबार में बड़ा अनुबंध मिलने के आसार, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7
मीन :- कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संतान से खुशी मिलेगी। फैमिली बिजनेस में लाभ संभव। धार्मिक और सामाजिक कामों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव दूर होगा।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
Top of Form
28 अक्टूबर 2025 का पंचांग
वार: मंगलवार
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष
तिथि: षष्ठी प्रातः 07:59 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी रहेगी।
चंद्र राशि: रात्रि 10:14 बजे तक धनु तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र अपराह्न 03:45 बजे तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योग: सुकर्मा प्रातः 07:51 बजे तक उपरांत धृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग, त्रिपुष्करयोग।
सूर्योदय: प्रातः 06:25 बजे
सूर्यास्त: सायं 5:39 बजे
राहूकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।