आपके सितारेः शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 का राशिफल

31 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 नवंबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 30, 2025 - 23:24
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और संयम बना रहेगा तथा रचनात्मक गतिविधियों में मन व्यस्त रहेगा। जोखिम भरी गतिविधियों में पैसा लगाने से पहले उसकी सही जानकारी लेना उचित रहेगा। जिन कार्यों को व्यवसाय में जटिल माना गया था, उन पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लालभाग्यशाली अंक – 7

वृषभ :- विशेष प्रतिभा को बाहर निकालने का समय दें। इससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। भविष्य में आय का कोई नया साधन भी मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता संभव है, पर स्थिति जल्द सुधर जाएगी। बाहरी लोगों के साथ अधिक सहजता न रखें। व्यवसाय से जुड़े कार्यों में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामीभाग्यशाली अंक – 4

मिथुन :- संपत्ति को लेकर कोई विवाद सुलझेगा। आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें, नहीं तो बजट गड़बड़ा सकता है। स्वास्थ्य और व्यक्तित्व सुधार के लिए कुछ समय देना लाभकारी रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा और अनुशासित रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हराभाग्यशाली अंक – 3

कर्क :- मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त करने में समय व्यतीत होगा। किसी से मदद की उम्मीद किए बिना अपने कार्य पूरे करने का प्रयास लाभकारी रहेगा। जीवनशैली और दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। घर, वाहन आदि से जुड़े कागजात साथ रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग – भूराभाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- सकारात्मकता बनाए रखने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। घरेलू रखरखाव और सफाई के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु की गई मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आत्मचिंतन के लिए समय उपयुक्त रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी।
भाग्यशाली रंग – नारंगीभाग्यशाली अंक – 9

कन्या :- घर के बड़ों के प्रति दयालुता और उनके मार्गदर्शन को अपनाना लाभदायक रहेगा। करियर से जुड़े किसी कार्य की पूर्ति से राहत मिलेगी। बिना तथ्यों को जाने निर्णय लेने से बचें। मानसिक शांति के लिए धार्मिक क्रिया या ध्यान का सहारा लेना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआभाग्यशाली अंक – 8

तुला :- अटके हुए कार्यों में गति आएगी। सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी जरूरतमंद की मदद से आत्मिक संतोष मिलेगा। दूसरों से अत्यधिक अपेक्षा न रखें, अन्यथा निराशा मन को उदास कर सकती है।
भाग्यशाली रंग – सफेदभाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक :- अचानक कुछ ऐसे लोगों का संपर्क होगा जो प्रगति में सहायक सिद्ध होंगे। घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। दिमाग पर अनावश्यक दबाव न डालें। समय थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सकारात्मक दृष्टिकोण से आत्मविश्वास मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग – बैगनीभाग्यशाली अंक – 6

धनु :- आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। काम अधिक रहेगा, पर सफलता भी प्राप्त होगी। स्वार्थवश संपर्क बढ़ाने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। कई कार्यों में भाग्य का साथ रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीलाभाग्यशाली अंक – 9

मकर :- लंबे समय बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी करीबी की समस्या समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अति आत्मविश्वास से बचें। परिस्थिति के अनुसार लचीलापन बनाए रखना आवश्यक है। व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों को और गति देने की आवश्यकता रहेगी।
भाग्यशाली रंग – मटमेलाभाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :- पारिवारिक विवाद चर्चा द्वारा सुलझ सकते हैं। कार्यों की सराहना होगी और लोकप्रियता में वृद्धि संभव है। भावनात्मक रूप से दृढ़ता महसूस होगी। विपरीत परिस्थितियों में नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक है। सब कुछ सामान्य रहने पर भी मन में अकारण निराशा उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटीभाग्यशाली अंक – 1

मीन :- भावनाओं के बजाय बुद्धि और चतुराई का प्रयोग करें। युवाओं को कार्य में सफलता के लिए किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान या अध्यात्म का सहारा लें। घर के बड़ों के मार्गदर्शन की उपेक्षा न करें।
भाग्यशाली रंग – बादामीभाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः  9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-01 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: दशमी प्रातः 09:11 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी रहेगी।

चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: शतभिषा नक्षत्र शाम 06:20 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः ध्रुव अर्द्धरात्रि 02:10 बजे तक, उपरांत व्याघात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:28 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:36 बजे।

राहूकालः प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: देव उत्थान एकादशी, देव प्रबोधनी एकादशी व्रत (स्मार्त), भीष्म पंचक, कंस वध, चातुर्मास पूर्ण।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: चल रहे हैं।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः रात्रि 08:27 बजे से प्रारम्भ से प्रातः 07:31 बजे तक।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor