आपके सितारेः शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 का राशिफल और रविवार, 01 नवम्बर का पंचांग
31 अक्टूबर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का योग बना रहेगा। कारोबार के मामले में भी दिन लाभदायक है। तकनीकी काम और विदेश से संबंधित काम में भी सफलता मिलेगी। लेकिन कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च का भी सामना करना होगा। सेहत का ध्यान रखें, संयमित और संतुलित आहार लें।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ :- पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा। नौकरी में विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन चतुर बुद्धि और व्यवहार कुशलता से स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रख पाएंगे। किसी मित्र से भी सहयोग मिलेगा। रेडीमेड वस्त्रों के कारोबार और इंजीनियरिंग से संबंधित काम में खूब फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 11
मिथुन :- नौकरी में दिन सामान्य रूप से बेहतर होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य आर्थिक लाभ भी प्रदान करेगा। बिजनेस में लाभदायक डील मिलने की खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा। सुख और आनंद प्राप्त कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 3
कर्क :- रुचि धर्म-कर्म में रहेगी। सामाजिक कार्यों में भी भाग लेंगे। नौकरी में प्रभाव बना रहेगा। कुछ ऐसे निर्णय ले सकते हैं जिनसे भविष्य में भी बड़ा लाभ मिलने का संयोग बनेगा। कमाई में वृद्धि होगी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी और ज्वेलरी के काम में फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- करियर में ग्रोथ का मौका मिलेगा। चतुराई और कूटनीति से लाभ प्राप्त कर पाएंगे। तकनीकी ज्ञान का भी फायदा मिलेगा। वाहन सुख भी प्राप्त कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के काम में भाग्य सफलता प्रदान कर सकता है। नौकरी में विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 1
कन्या :- मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में अनुकूल स्थिति मिलेगी और काम तेजी से आगे बढ़ेगा। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन शौक भी बढ़ेंगे, ऐसे में धन भी खर्च होगा। छात्रों का मन भटक सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3
तुला :- भाइयों से लाभ और सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। दोस्तों और शुभचिंतकों से मिलने का मौका मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का प्रसंग भी बन सकता है जो लाभदायक रहेगा। विदेश से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक :- नौकरी में प्रोत्साहन प्राप्त करेंगे और पूर्व में किए किसी काम के लिए सम्मान भी मिल सकता है। सरकारी काम में भाग्य लाभ दिलाएगा। फैमिली बिजनेस में बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से है उनके लिए भाग्य लाभ का संयोग बना रहा है। बीपी के मरीज अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
धनु :- दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से सपोर्ट भी मिलेगा। कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। पहले से बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग- पीला | भाग्यशाली अंक- 9
मकर :- उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत जातकों को कामयाबी मिलेगी। नौकरी में अनुभवी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा, जिससे अटका हुआ काम बन जाएगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातक अपनी वाणी और चतुराई से लाभदायक डील प्राप्त कर पाएंगे। दान-पुण्य का भी लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन सुखद होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 3
कुम्भ :- आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। लुभावने डील के चक्कर में धन का नुकसान हो सकता है। सितारे बताते हैं कि तकनीकी काम में भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से भी लाभ का संयोग बनता हुआ दिख रहा है। बैंक से संबंधित कोई काम है तो इसमें सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 1
मीन :- किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा और पुण्य लाभ भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य से अधिक परिश्रम और अनुभव का लाभ ले पाएंगे। मित्रों के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए, इनसे पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। माता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा | भाग्यशाली अंक- 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-01 नवंबर 2026 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माहः कार्तिक।
पक्षः कृष्ण।
तिथिः सप्तमी अपराह्न 02:51 बजे तक, उपरांत अष्टमी रहेगी।
चंद्र राशिः दिन-रात कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः पुष्य नक्षत्र कल प्रातः 04:30 बजे तक, उपरांत आश्लेषा रहेगा।
योगः साध्य अपराह्न 02:39 बजे तक, उपरांत शुभ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:40 बजे से 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, रविपुष्य योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:28 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:36 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः भानु सप्तमी, अहोई अष्टमी, राधाकुंड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कल प्रातः 04:30 बजे से प्रारंभ।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः पश्चिम दिशा में।