आपके सितारेः मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025 का राशिफल

07 अक्तूबर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 अक्तूबर, 2025 का पंचांग भी।

Oct 6, 2025 - 22:41
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025 का राशिफल

मेष :- नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार में लाभ का अवसर होगा। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला भी सीखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी। शाम के समय रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- व्यवहार में संयम बरतने की आवश्यकता होगी। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार के नए अनुबंधों से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। संतान को लेकर कोई परेशानी थी तो उसमें कुछ राहत होगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- शाम को परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने का भय रहेगा। संतान पक्ष से हर्ष की अनुभूति होगी। बिजनेस में जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। धर्म-कर्म के काम में भी भाग लिया जाएगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- रोजगार प्राप्ति के प्रयास में सफलता मिलेगी। कोई नई और आनंददायक खबर प्राप्त होगी। व्यापार और व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- विरोधी और शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम रखना होगा। शाम के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। धन अधिक खर्च होगा, खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला दिन रहेगा। नौकरी की तलाश में कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा। कानूनी विवाद में सफलता संभव है। शुभ आयोजनों पर धन खर्च हो सकता है। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- घर परिवार में सुख और आनंद का अवसर मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मुलाकात होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी और क्षमता साबित होगी। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। कई दिनों से चल रही लेन-देन की समस्या समाप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभदायक रहेगा। पुराने निवेश का फायदा मिलेगा। बिजली के उपकरण के काम में सफलता प्राप्त होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा। अच्छी खबर से प्रसन्नता होगी और पुरानी समस्या का अंत होगा। घर में मित्र या मेहमान के आगमन से चहल-पहल रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- कामकाज अच्छा चलेगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। माता-पिता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के समय रूठे जीवनसाथी को मनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- वाद-विवाद से दूर रहें। सेहत को लेकर सतर्कता आवश्यक है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शाम का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। प्रेमी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। मित्र और सगे संबंधियों से मिलने का मौका होगा। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्कता जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- कामकाज में सतर्कता बरतें। ससुराल पक्ष के संबंधियों से तनाव मिल सकता है। भाइयों के साथ तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में कोई बाधा समाप्त हो सकती है। कीमती सामान खोने या चोरी होने का भय है, वस्तुओं का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-08 अक्टूबर 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वितीया प्रात: 02:22 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।

चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र रात्रि 22:44 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।

योगः हर्षण अर्द्धरात्रि 01:33 बजे तक, तत्पश्चात वज्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:14 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:57 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: कार्तिक मास प्रारम्भ।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: रात्रि 10:44 बजे पर समाप्त।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor