आपके सितारेः मंगलवार, 02 सितम्बर 2025 का राशिफल

02 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 1, 2025 - 22:39
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 02 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष

ऊर्जा और जोश का अनुभव रहेगा। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। भाग्य प्रयास से बढ़कर सफल बनाएगा। लेन-देन में सावधानी बरतनी जरूरी है। परिवार में भाइयों से नजदीकियां बढ़ेंगी और सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1

वृषभ

बैंकिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत और योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। सितारे बताते हैं कि उपहार की प्राप्ति संभव है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

मिथुन

निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने पर परेशानी हो सकती है। आवश्यक कार्यों की सूची बनाकर रखना उचित होगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6

कर्क

कुछ नया और रचनात्मक करने का अवसर मिलेगा। विदेश से आयात-निर्यात का कार्य करने वालों के लिए शुभ समाचार संभव है। नीति-नियमों का पालन आवश्यक होगा। संतान के करियर और स्वास्थ्य को लेकर तनाव संभव है।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह

कामकाज में तेजी आएगी और आय में वृद्धि होगी। छवि प्रभावित करने वाले कार्यों से दूरी बनाए रखना उचित होगा। वाद-विवाद से बचें। राशि में बन रहा बुधादित्य योग सरकारी कार्यों में सफलता दिलाएगा। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5

कन्या

सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि से माहौल खुशनुमा रहेगा। कला और रचनात्मक कार्यों में सहभागिता बनी रहेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 6

तुला

मेहनत से बढ़कर भाग्य लाभ दिलाएगा। प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुरानी योजनाओं और कार्यों का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में तालमेल बनाए रखना और अनावश्यक सलाह देने से बचना उचित होगा।
भाग्यशाली रंग: जरिम, भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक

धैर्य और समझदारी से काम लेना आवश्यक है। जोखिम उठाने से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अचानक आने वाले खर्च मानसिक तनाव दे सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9

धनु

वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। साहस और धैर्य से योजनाओं को पूरा करना आवश्यक होगा। मित्र सहयोग करेंगे, जिससे साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3

मकर

दिन उलझन और मानसिक तनाव वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में संयम और धैर्य से कार्य करना होगा। नए मौके खुशी और तनाव दोनों देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 8

कुम्भ

नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी वर्ग से समर्थन मिलेगा और बड़े अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ नया कार्य संभव है। प्रियजनों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7

मीन

आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचना चाहिए। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी होगा। अकाउंट और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-03 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: भाद्रपद मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: एकादशी कल तड़के 04:21 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।

चंद्र राशि: कल प्रात: 05:21 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढा नक्षत्र रात्रि 11:08 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा।

योगः आयुष्यमान शाम 04:17 बजे तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:59 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:36 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: परिवर्तनी एकादशी व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः शाम 04:12 बजे से कल तड़के 04:21 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor