आपके सितारेः, बुधवार, 03 सितम्बर 2025  का राशिफल

03 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 2, 2025 - 22:28
 0
आपके सितारेः, बुधवार, 03 सितम्बर 2025  का राशिफल

मेष :- सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी नए काम में रुचि जागृत होगी और कुछ रचनात्मक काम भी संभव होंगे। योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा। धार्मिक और सामाजिक काम में रुचि रहेगी। सरकारी काम में सफलता मिलने का योग है। फैमिली बिजनेस में विशेष लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :- पार्टनरशिप में काम करने के लिए दिन बेहतर रहेगा। भाइयों के बीच भाईचारे की भावना मजबूत होगी और भावनात्मक मामलों पर नियंत्रण रहेगा। करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। विश्वास मजबूत रहेगा। साझेदारी में कोई भी काम करने में पूरी रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :- नई संपत्ति की खरीद संभव है। रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। एक के बाद एक लाभदायक अवसर मिलते रहेंगे। घर और बाहर दोनों जगह संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। जीवनसाथी से सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। मन में अध्यात्म का भाव विकसित होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :- कला और अनुभव का लाभ मिलेगा। कला कौशल में निखार आएगा। दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राशि स्वामी चंद्रमा छठे भाव में हैं, ऐसे में विरोधियों से सतर्क रहना होगा। खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :- समझदारी और संतुलन से आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। रिश्तेदारों के साथ तालमेल जरूरी है, अन्यथा मानसिक कष्ट हो सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता संभव है। किसी भी सरकारी काम में लापरवाही समस्या बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा। योजनाबद्ध तरीके से कार्य पूरे होंगे। कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। कुछ नए संपर्क लाभ देंगे। जीवनसाथी के लिए खरीदारी संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 6

तुला :- कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। योजनाओं का पूरा लाभ उठाया जा सकेगा। नया काम शुरू करने में सफलता मिलेगी। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए दिन उत्तम और सफलतादायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम | भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :- दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा। भाइयों से मदद मिलेगी। व्यापार में काम टालने से परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र की रुकावटें दूर होंगी। निर्णय क्षमता से लाभ मिलेगा। माता की सेहत पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 9

धनु :- ज्ञान और बुद्धि से लाभ प्राप्त होगा। प्रबंधन के काम में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से लाभ मिलेगा। पूर्व निवेश से फायदा संभव है। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 3

मकर :- रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। जमीन, वाहन, मकान की खरीदारी का विचार है तो सभी पक्षों की जांच जरूरी होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 8

कुंभ :- आय और व्यय के बीच संतुलन जरूरी है। कामकाज में सतर्कता बरतनी होगी। विपरीत लिंगी सहकर्मी या मित्र से सहयोग मिलेगा। गुप्त चिंता का निवारण होगा। लव लाइफ में रोमांटिक शाम बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला | भाग्यशाली अंक – 7

मीन :- घर-परिवार में सुख और सहयोग मिलेगा। मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में राहत मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता संभव है। समाज में छवि बेहतर होगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – धानी | भाग्यशाली अंक – 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-04 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: भाद्रपद मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: द्वादशी कल तड़के 04:08 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।

चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढा नक्षत्र रात्रि 11:44 बजे तक तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।

योगः सौभाग्य अपराह्न 03:22 बजे तक तत्पश्चात शोभन योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 बजे से मध्याह्न 12:42 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:59 बजे. सूर्यास्तः सायं 6:35 बजे.

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: परिवर्तनी एकादशी पारण, वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती, कल्कि द्वादशी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor